Tag: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया सरकार को अल्टीमेटम

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बनाया लोकसभा चुनाव लड़ने का मन !, कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा सीट से हो सकते हैं उम्मीदवार

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बनाया लोकसभा चुनाव लड़ने का मन !, कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा सीट से हो सकते हैं उम्मीदवार

     

    चंडीगढ़  : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर सकते हैं। उनके कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें मना लिया है। उन्होंने खुद भी बीते दिनों अपनी हवेली में लोगों से बातचीत करते हुए भी राजनीति में उतरने की बात कही थी।

     कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें अब जब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई दुनिया में आ चुका है और चरण कौर को भी छुट्टी हो चुकी है तो बलकौर सिंह चुनावी सफर शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी कांग्रेस या मूसेवाला के परिवार ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ये ऐलान कर सब को चौकाया, बेटे को इंसाफ दिलाने करने जा रहें है ये काम

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ये ऐलान कर सब को चौकाया, बेटे को इंसाफ दिलाने करने जा रहें है ये काम

     

     

    मूसेवाला के पिता ने बेटे के फैंस को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाबी सिंगर बब्बू मान से मूसेवाला के संबंध केवल स्टेज तक ही कॉम्पटीटिव थे.

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने किया ऐलान, बेटे को इंसाफ दिलाने जॉइन करेंगे पॉलिटिक्स

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (फाइल)

    पंजाबी मशहूर सिंगर और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के करीब 6 महीने बाद उनके पिता ने राजनीति जॉइन करने की हिंट दी है. बालकौर सिंह ने रविवार को एक चर्चा के दौरान यह संकेत दिए हैं कि वह अपने बेटे मूसेवाला को ‘इंसाफ दिलाने के लिए’ राजनीति में कदम रख सकते हैं. मनसा जिले के मूसा गांव में सिद्धू मूसेवाला के फैंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी पिता अपने बेटे की मौत के बाद राजनेता नहीं बन सकता, लेकिन उसे अगर अपने बेटे के लिए इंसाफ दिलाना हो तो वह संकोच नहीं करेगा.

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, ‘सिद्धू के चले जाने का कारण था कि कुछ लोगों ने गैंगस्टर्स को गुमराह किया था. लेकिन मैं ये नहीं चाहता कि गैंगस्टर्स को गलत जानकारी देने के चक्कर में पंजाब में कई और बेटों की जान जाए.’ उन्होंने कहा, पंजाबी सिंगर बब्बू मान से मूसेवाला की हत्या के मामले में मनसा पुलिस की पूछताछ के कई दिनों बाद बालकौर ने कहा कि सिद्दू को मान से कोई दिक्कत नहीं थी. वह दोनों बस स्टेज पर एक दूसरे के टक्कर के थे.

    बता दें कि मनसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में बीते बुधवार को पंजाबी सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख से पूछताछ की है. पुलिस की यह पूछताछ करीब 5 घंटों तक चली थी. बलकौर ने अपने संबोधन में कहा कि उनके बेटे ने कड़ी मेहनत की दम पर दुनिया के कई बड़े स्टेज अपने नाम किए थे. उन्होंने कहा, ‘मेरे बेटे ने अपनी मेहनत की दम पर बुलंदियां हासिल की थीं. जिससे कई सिंगर जिसमें बब्बू मान भी शामिल हैं उससे जलने लगे थे. मैं अकारण किसी का नाम व्यक्तिगत द्वेष के कारण नहीं ले रहा हूं.’

    उन्होंने अपने बेटे की मौत का कारण पंजाब में सिंगर्स के बीच बढ़ रहे कॉम्पिटिशन को बताया. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने बेटे का खो दिया क्योंकि सिंगर्स के बीच कॉम्पीटिशन है.’ उन्होंने बताया कि उनके बेटे के खिलाफ साजिश डिरबा शो के दौरान ही शुरू हो गई थी. उन्होंने कहा, ‘यह सब डिरबा में शो के दौरान शुरू हुआ था. सिद्धू पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया था जबकि उसमें सिद्धू शामिल ही नहीं था.’

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता ने की गोल्डी बराड़ पर सरकार से दो करोड़ ईनाम रखने की मांग, पढें पूरी खबर…

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के पिता ने की गोल्डी बराड़ पर सरकार से दो करोड़ ईनाम रखने की मांग, पढें पूरी खबर…

    Sidhu Musewala’s father demanded two crore reward from the government on Goldie Brar, read the full news…

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने की गोल्डी बराड़ पर सरकार से दो करोड़ ईनाम रखने की मांग, पढें पूरी खबर…

     

    मानसाः मशहूर पंजाबी गायब सिद्धूमूसेवाला के पिता ने पंजाब सरकार से सिद्धू के हत्यारे गोल्डी बराड़ पर दो करोड़ रुपए का ईनाम रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह खुद अपनी जमीन बेचकर सरकार को दो करोड़ रुपए देंगे। वहीं उन्होंने पंजाब सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि बलकौर सिंह आज अमृतसर में एक गुरुद्वारा साहिब के एक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

    मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को अमृतसर पहुंचे सिद्धू के पिता ने संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ने वाले के लिए ईनाम रखने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि गोल्डी बराड़ को पकड़ने वाले के लिए सरकार 2 करोड़ का ईनाम रखे और इस ईनाम की राशि वह खुद सरकार को अपनी जेब से देंगे। उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें अपनी जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े वह सरकार को 2 करोड़ रुपए देंगे।

    इस दौरान बलकौर सिंह ने सरकार पर सवाल उठाए हैं कि अभी तक गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाही क्यों नहीं की गई। पंजाब की जवानी को गैंगस्टरों के हवाले किया हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है बस गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार किया जाए।

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया सरकार को अल्टीमेटम , 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो छोड़ जाऊंगा देश… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के पिता ने किया ऐलान, 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो छोड़ जाऊंगा देश… पढ़ें पूरी खबर

    Sidhu Musewala’s father announced, if justice is not given by November 25, I will leave the country… read full news

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया सरकार को अल्टीमेटम , 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो छोड़ जाऊंगा देश… पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियानाः अपने बेटे के लिए इंसाफ की जंग लड़ रहे सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सरकार को 25 तक अल्टीमेटम देते हुए ऐलान किया है कि सरकार ने अगर उन्हें 25 नवंबर तक इंसाफ न दिलाया तो वह अपनी एफआईआर वापस लेकर देश को छोड़ जाएंगे। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को एक सभा के दौरान कहा कि मूसेवाला की हत्या हुए 5 महीने का समय हो चुका है, लेकिन सरकार से इंसाफ नहीं मिल रहा। मुझे कानून पर भरोसा था, इसी कारण अभी तक कहीं कोई धरना आदि नहीं दिया, लेकिन अब सरकार सुनवाई नहीं कर रही।

    पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मूसेवाला ने अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में रहने की बजाए अपने देश में रहने का फैसला किया था, लेकिन पंजाब में गैंगस्टरों ने जाल बुनने शुरू कर दिए और उसे शिकार बना लिया। बलकौर सिंह ने कहा कि यदि 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो वह बेटे शुभदीप मूसेवाला के कत्ल की एफआईआर डीजीपी से बात करके वापस ले लेंगे। जिस रास्ते पर मेरा बेटा गया मैं भी उसी रास्ते पर जाऊंगा।

    मूसेवाला के पिता ने कहा कि एनआईए भी अब उन लोगों को सम्मन कर रही है जो सिद्धू के हक में खड़े हैं। सिद्धू का मोबाइल, पिस्टल व अन्य सामान एनआईए के पास ही है जैसे मर्जी चैक करे। मूसेवाला का गैंगस्टरों के साथ कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन एजेंसियां उसका नाता गैंगस्टरों से जोड़ने पर तुली है। मूसेवाला एक शो का सवा करोड़ रुपए विदेश में लेता रहा है। वह चंद पैसों के लिए गैंगस्टरों के साथ क्यों रिश्ता रखेगा। सीआईए इंचार्ज गैंगस्टरों के साथ पार्टियां करता रहा है, लेकिन सरकार आंखें बंद करके बैठी हैं। वहीं, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कोई कलाकार खुलकर मूसेवाला के हक में नहीं आया, अगर कोई आया है तो सिर्फ 2 लड़कियां।