इस इलाके की दुकानों को चोरो ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

You are currently viewing इस इलाके की दुकानों को चोरो ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Thieves targeted shops in this area, incident captured in CCTV camera

इस इलाके की दुकानों को चोरो ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

 

जालंधरः महानगर में चोरों को हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी जैसी नई वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। ऐसा ही एक नया मामला थाना डिवीजन न.3 के अन्तर्गत आते शहीद भगत सिंह चौक से सामने आया है। जहां चोरों ने पुलिस नाके से कुछ ही दूरी पर 4 दुकानों को अपना निशाना बनाया है चोर जहां से नकदी व अन्य सामान लेकर वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरो ने जालंधर पाइप फिटिंग, श्री चामुंडा, प्लाइंग इन और कलाराम चंद दुकान को निशाना बनाया है।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए जालंधर पाइप फिटिंग के मालिक मोंटू मकक्ड़ निवासी जीटीबी नगर ने बताया कि आज सुबह जब वह रोजाना की तरह दुकान खोलने आए तो पता चला उनकी मार्किट में चोरो ने 3 दुकानों पर धावा बोला है। इसी दौरान जब उन्होंने अपनी दुकान खोलकर देखी तो उनकी दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। उनकी दुकान से भी चोर सामान लेकर फरार हो गए ।

मोंटू ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दो चोर रात को 3 बजे के करीब उनकी मार्किट में आए थे। चोरो के मुंह ढके हुए थे। मोंटू ने बताया कि मुंह ढका हुआ होने के कारण चोरो की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर थाना 3 की पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है, ताकि चोरो के बारे में पता चल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *