लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया , वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोसी निकला, पुलिस ने किया  गिरफ्तार

लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया , वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोसी निकला, पुलिस ने किया  गिरफ्तार

 

 

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले की पुलिस ने 12 घंटे में ट्रिपल मर्डर केस सुलझा लिया है। यह जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि पुलिस ने 3 हत्याएं करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की और शवों को जलाने का भी प्रयास किया है। मृतकों में बुजुर्ग चमन लाल, सुरिंदर कौर और बचन कौर शामिल है। बताया जा रहा है कि कातिल कोई बाहरी नहीं मृतकों का पड़ोसी ही है।

हत्यारों ने तीनों हत्याओं को हादसा दिखाने की कोशिश भी की थी। जिनके बारे पुलिस आज खुलासा करेगी। हत्यारों के साथ मरने वालों की कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुस कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में लूट भी करना चाहते थे।

बता दें, 50 वर्षीय चमन लाल, अपनी मां चरण कौर और पत्नी सुरिंदर कौर के साथ सलेमटाबरी के न्यू जनता नगर में रहते थे। उसके चारों बेटे अलग-अलग देशों में रह रहे हैं। शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब दूध वाला घर आया था और उसने जब दरवाजा खटकाया तो अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। दूध वाले ने घर के मालिक को इस संबंधी जानकारी दी। मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और एक युवक को दीवार फांदकर अंदर भेजा गया, जिसने देखा कि घर के एक कमरे में खून से लथ पथ शव पड़े हुए थे।

उसने दरवाजे खोले तो लोग अंदर गए। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धु, जेसीपी सौम्या मिश्रा, डीसीपी हरमीत सिंह हुंदल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की तो घर के अंदर गैस की बदबु पाई गई और शवों के पास ही एक जली हुई अगरबत्ती भी मिली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *