जानें किस जगह टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, कार और क्रूजर गाड़ी में टक्कर, 8 की मौत

जानें किस जगह टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, कार और क्रूजर गाड़ी में टक्कर, 8 की मौत

 

जींद : शनिवार सुबह भिवानी रोड पर हुई भीषण सडक़ दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। भिवानी डिपो की एक बस सुबह साढ़े नौ बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। जब वह बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो मुंढाल से सवारी भरकर चली एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में क्रूजर जीप के परखच्चे उड़ गए। मृतकों के नाम बिमला, रवि, मनोज, हरदीप मुंढाल, सुखविंद्र, संजय, राहुल के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हुई है। रोडवेज बस का ड्राइवर भी हादसे में घायल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *