फायदे वाली खबर: वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों में AC चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया होगा कम

फायदे वाली खबर: वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों में AC चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया होगा कम

 

 

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 प्रतिशत तक की कमी करने का फैसला किया है। रेलवे ने कहा कि यह निर्णय उन ट्रेनों में डिस्काउंट फेयर स्कीम का हिस्सा था, जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50% से कम सीटें भर पा रही हैं।

रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, यह योजना अनुभूति और विस्टाडोम कोच सहित एसी सीटिंग सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में लागू होगी। रेलवे ने बताया कि, इस योजना के तहत मूल किराये पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। अन्य शुल्क जैसे रिजर्वेशन फीस, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी, आदि, जो भी लागू हो, उन्हें अलग से लगाया जाएगा। ऑक्यूपेंसी के आधार पर किसी या सभी वर्गों में छूट प्रदान की जा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *