Youth dies in Kapurthala due to flowing in Beas river, dead body found after 9 hours of hard work
ब्यास नदी में बहने से कपूरथला में युवक की मौत, 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव
कपूरथलाः हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश से पंजाब में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। वहीं, ब्यास नदी के तेज बहाव में कपूरथला के गांव धारीवाल का रहने वाला एक युवक बह गया। जिसका पता चलते ही नजदीक क्षेत्र में रहने वाले कुछ गोताखोरों ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को निकाल लिया है। जिसकी पहचान गांव धालीवाल बेट वासी 35 वर्षीय हरजीत सिंह उर्फ हरी पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी सरबन सिंह ने बताया कि हरजीत सिंह अपने डेरे पर जाने के लिए जैसे ही ब्यास के पानी में उतरा तो बहाव तेज होने के चलते वह पानी में ही बह गया। उसे बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के समय मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना ढिलवां के एसएचओ बलवीर सिंह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से अब उसकी लाश मिली है।








Leave a Reply