पंजाब सीएम आवास के भीतर कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन, राजा वड़िंग सहित कई कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में

You are currently viewing पंजाब सीएम आवास के भीतर कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन, राजा वड़िंग सहित कई कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में

Congress leaders protest inside Punjab CM residence, many Congress leaders including Raja Vading in police custody

पंजाब सीएम आवास के भीतर कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन, राजा वड़िंग सहित कई कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में

 

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने अपने दो पूर्व मंत्रियों साधू सिंह धर्मसोत व संगत सिंह गिलजिंयां के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किए जाने से मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। अधिकारी उन्हें सीएम से मिलाने अंदर ले गए, लेकिन सीएम से अभी मुलाकात नहीं हो पाई है। इससे गुस्साए कांग्रेस नेता सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री मान की तरफ से दिए गए समय अनुसार मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस और कांग्रेस में धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद  पुलिस ने  सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।

वहीं इस मौके पर राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ बात करते बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर खड़ें करीब एक घंटे का समय बीतने वाला है और मान की तरफ से दिया गया समय भी निकल चुका है। राजा वड़िंग ने तंज कसते कहा कि यह तो पंजाब का सभ्याचार है कि घर आए को हमेशा सम्मान के साथ बिठा कर मेहमान निवाजी की जाती है लेकिन इस मौके पर जिस तरह का व्यवहार हमारे के साथ किया जा रहा है वह पंजाब की सभ्यता के बिल्कुल उलट है।

बता दें, कि साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ वन विभाग के पेड़ों की कटाई में रिश्वत लेने का आरोप है। इससे पहले, धर्मसोत का नाम बहुचर्चित पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में आया था। 63.91 करोड़ रुपये के इस घोटाले में विपक्ष में रहते हुए आम आदमी पार्टी समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने साधू सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी को लेकर राज्यवार प्रदर्शन किया था। इस बीच सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें दुख है कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार मामले में फंसे नेताओं के समर्थन में उनके आवास पर आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *