सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः आरोपी की बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
बठिंडाः बीते दिनों पंजाब गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस जहां लगातार इस गुत्थी को सुलझाने और आरोपियों तक पहुंच करने में लगी हुई है, वहीं इस हत्याकांड की आग इसमें शामिल आरोपियों के परिवारों तक भी पहुंचनी शुरू होगई है, जिसके तहत वीरवार सुबह पंजाब पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपी केशव की बहन को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। बता दें कि करीब 2 दिन पहले भी पुलिस ने केशव की बहन को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी जहां उससे पूरा दिन तक पूछताछ होती रही। सूत्र बताते हैं कि सिद्धू मूसेवाला पर हमला करने के समय केशव भी उनके साथ ही था।
जानकारी अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों के लिए अमृतसर से हथियार भी केशव ही लेकर आया था। इस मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को भी केशव की बहन को पुलिस ने उठाया था। सुबह से शाम तक हिरासत में रखा था। केशव की मां आशा रानी ने कहा कि उन्होंने केशव को बेदखल किया हुआ है। उसके पिता की मौत हो चुकी है और अब पीछे उसकी बहन व मां ही है।
मां ने बताया कि वह 22 मई को उनके घर पर आया था और एक रात ठहरने के बाद 23 मई को चंडीगढ़ जाने का कह कर चला गया था। वैसे वह महीना-महीना आता नहीं होता था। मंगलवार को पुलिस बेटी को उठा कर ले गई। उसका क्या कसूर है? जिसने गुनाह किया है, उसको भले गोली मार दो, लेकिन हमें तो पुलिस तंग परेशान न करें। हमें तो उसका फोटो देख कर पता चला है कि वह भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल है। हमें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं।








Leave a Reply