पंजाब में कांग्रेस के नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले CM मान से क्यों की मुलाकात? जानें क्या है वजह
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ठीक से संपन्न कराने की मांग की.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में है. यह पैदल यात्रा जनवरी के पहले हफ्ते में पंजाब पहुंचने की संभावना है. लेकिन कांग्रेस को पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कुछ शंकाएं हैं. इन्हें लेकर सोमवार को पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की. चूंकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, इसलिए कांग्रेस नेताओं ने सीएम से मुलाकात करके राज्य में इस यात्रा को आसानी से संपन्न कराने की मांग की.
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ठीक से संपन्न कराने की मांग की. यात्रा के जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब पहुंचने की उम्मीद है. प्रतिनिधिमंडल में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह शामिल थे.
कांग्रेस ने यात्रा के लिए किया तैयारी पूरी होने का दावा
वड़िंग ने कहा, अगले महीने पंजाब में प्रवेश करने जा रही भारत जोड़ो यात्रा से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की. आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने और सुचारू यात्रा के लिए प्रशासनिक सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस राज्य में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्साहित है. राज्य में कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं. भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में फतेहगढ़ या राजपुरा से शुरू होने की संभावना है. इसके बाद यह जालंधर, ब्यास, गुरदासपुर होते हुए पठानकोट जाएगी.








Leave a Reply