सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख , सेबों की लूट मामले में व्यापारी की मदद को आगे आए राजविंदर और गुरप्रीत, सौंपा 9.12 लाख का चैक
फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में गांव राजेंद्रगढ़ के पास दुर्घटना के दौरान सड़क किनारे सेबों से भरा ट्रक पलट गया, जिस दौरान लोग ट्रक ड्राइवर की मदद करने की बजाय 1200 पेटियां उठाकर ले गए। वहीं अब उक्त व्यापारी की मदद के लिए ट्रांसपोर्टर राजविंदर सिंह और गुरप्रीत बैदवान आगे आए और ट्रक चालक को 9.12 लाख रुपए का चैक सौंप कर उसके नुकसान की भरपाई की।
ट्रक चालक ने बताया कि वह अपने के साथ जम्मू-कश्मीर से 1265 पेटी सेब लेकर ओडिशा व झारखंड जा रहा था। गांव राजेन्द्र गढ़ के पास ट्रक के आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक का चालक भी घायल हुआ और मदद के लिए चीखता रहा है। लेकिन लोग उसकी मदद करने की बजाय सेब की पेटियां लूटने में जुट गई।
चालक ने लोगों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। ड्राइवर की मानें तो राहगीर और स्थानीय लोग ट्रके से सेब की 1265 पेटियां लूट ले गए। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है









Leave a Reply