ट्राली ने मारी आर्टिगा कार को टक्कर, तीन युवकों की मौत,जानें किस जगह दिल दहलाने वाला हादसा…
जींद : जींद में टेंडरी मोड नाका के निकट रविवार रात तूडे़ से भरे ट्राले तथा अर्टिगा गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्राले को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रामराये निवासी परमेंद्र, रवि के साथ गांव रामराये बस अड्डे पर ढाबा चलाते थे। बीती रात परमेंद्र, रवि तथा उनके होटल पर कारीगर विश्वकर्मा कालोनी निवासी मोनू तीनों अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे। जब वे टेंडरी मोड नाके के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तूड़े से भरे ट्राले ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









Leave a Reply