बड़ी खबरः बटाला में पूर्व सरपंच पर हत्यारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल, 3 हमलावर गिरफ्तार

You are currently viewing बड़ी खबरः बटाला में पूर्व सरपंच पर हत्यारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल, 3 हमलावर गिरफ्तार

Big news: Killers fired bullets at former sarpanch in Batala, death on the spot, two seriously injured, 3 attackers arrested

बड़ी खबरः बटाला में पूर्व सरपंच पर हत्यारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल, 3 हमलावर गिरफ्तार

 

बटालाः गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घर के बाहर बैठे पूर्व सरपंच पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। इस गोलीबारी में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं सूचना के बाद मौके पहुंच पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं। मृतक पूर्व सरपंच की पहचान 65 वर्षीय सरवण सिंह के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते शिकायतकर्ता जतिंदर ने बताया कि उनके पिता सरवण सिंह घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान हमलावरों ने घर के बाहर पहुंच कर उनपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनके पिता पूर्व सरपंच सरवण सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल हमलावर पहले भी हत्या के दो मामलों में बरी हुए हैं। जबकि उन पर अन्य केस अभी भी चल रहे हैं। प्रशासन पर हमलावरों के हथियार जब्त नहीं करने के आरोप भी लगाए हैं। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अमृतसर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

डीएसपी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर 7 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से 3 आरोपी हमलावरों को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी जारी है। मृत सरवण सिंह के बेटे जतिंदर ने पुलिस को कुछ आरोपी हमलावरों के नाम बताए थे। उन्होंने 2 गाड़ियों में सवार करीब आठ हमलावरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात कही थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *