जेल में बंद पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने की घर पर रेड
होशियारपुरः विजिलेंस ब्यूरो लगातार पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर शिकंजा कसती जा रही है। बता दें कि आज एक बार फिर होशियारपुर स्थित आवास पर बुधवार को विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। विजिलेंस की टीम सुबह पूर्व मंत्री के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिक्रयोग्य है कि कुछ समय पहले सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस विभाग को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस समय पूर्व मंत्री अरोड़ा रोपड़ जेल में बंद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम के द्वारा पूर्व मंत्री के घर पर 3 घंटे तक जांच पड़ताल की और जिसके बाद विजिलेंस की टीम वापस लौट गई। उस दौरान विजिलेंस की जांच में यह बात सामने आई थी कि टाउनशिप की फाइल में दो पन्ने निकालकर नए लगा दिए गए थे। 1987 की डीड के अनुसार यह प्लॉट सिर्फ औद्योगिक उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जा सकता था।
विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ था कि सुंदर शाम अरोड़ा होशियारपुर से के.आई.ए. कार से मोहाली एयरपोर्ट रोड पहुंचे थे। फिर उन्होंने अपनी कार बदली और कंपनी के एक सहयोगी की इनोवा क्रिस्टा कार ले ली। वह इनोवा में रिश्वत के पैसे लेकर एआईजी मनमोहन कुमार पहुंचे थे। इसी दौरान इनोवा कार के मालिक का पी.ए. भी उनके साथ मौजूद था। जब सुंदर शाम अरोड़ा एआईजी मनमोहन कुमार को रिश्वत के तौर पर 50 लाख रुपए देने लगा तो विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।








Leave a Reply