चौगिट्टी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसाः ट्राले ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर युवक की मौके पर मौत
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते चौगिट्टी फ्लाई ओवर पर वीरवा को उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मा दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि ट्राले की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान पवन उर्फ हैप्पी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गढ़ा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पवन सुबह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक युवक की लाश हाईवे के किनारे पड़ी रही। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर हादसे के बाद लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर आकर जाम खुलवाया।
वहीं मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद भाग रहे ट्राला चालक को भी पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर रोका और हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद थाना रामामंडी के प्रभारी अजैब सिंह ने चालक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्राले को भी जब्त कर लिया गया है।








Leave a Reply