
भारत जोड़ो यात्रा: राहुल ने किया लुधियाना के लोगों को संबोधित, कहा- पंजाबी मदद करने वाले लोग, गुरुओं ने प्यार करना सिखाया
लुधियानाः राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण वीरवार को पायल से शुरू होकर नैशनल हाईवे के जरिए लुधियाना के समराला चौक में सम्पन्न हो गया, जहां राहुल गांधी द्वारा रैली को संबोधित किया गया। इस दौरान उनकी जुबान पर लुधियाना का नाम छाया रहा और उन्होंने कहा कि पंजाब मदद करने वालों का राज्य हैं। यहां गुरुओं ने सभी को प्यार करना सिखाया है। इंडस्ट्री पर फोकस करते हुए राहुल ने कहा कि लुधियाना को नोटबंदी और गलत जीएसटी ने चोट पहुंचाई।
मिली जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ आल इंडिया कॉंग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल, पंजाब के इंचार्ज हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, पंजाब कॉंग्रेस प्रधान राजा वडिंग, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, एम पी रवनीत बिट्टू, अमर सिंह, पूर्व सांसद शमशेर सिंह दुलो, पूर्व मंत्री सुखजिंदर रंधावा, विजयइंद्र सिंगला, गुरकीरत कोटली, पूर्व विधायक सुरेंद्र डाबर, राकेश पांडे, संजय तलवार, महिला कॉंग्रेस से मनीषा कपूर भी यात्रा में शामिल थीं।
इस दौरान राहुल गांधी ने संबोधित करते लुधियाना को मैनचेस्टर जैसा बताया जाता है लेकिन उनके मुताबिक मैनचेस्टर लुधियाना जैसा है क्योंकि मैनचेस्टर का कोई भविष्य नहीं है जबकि लुधियाना का छोटा उद्योग देश की आर्थिकता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का ध्यान कुछ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगा हुआ है लेकिन वो बड़े उद्योगपति लोगों को इतना रोजगार नहीं दे सकते ।
बता दें कि यात्रा के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को लोहड़ी का पर्व होने के चलते यात्रा नहीं निकाली जाएगी। जिसके बाद शनिवार को यात्रा अपने अगले पड़ाव जालंधर के लिए रवाना होगा।








Leave a Reply