Tag: चौगिट्टी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसाः ट्राले ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर युवक की मौके पर मौत

  • चौगिट्टी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसाः ट्राले ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर युवक की मौके पर मौत

    You are currently viewing चौगिट्टी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसाः ट्राले ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर युवक की मौके पर मौत

    Big accident on Chowgitti flyover: Trolley collided with motorcycle, youth died on the spot

    चौगिट्टी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसाः ट्राले ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर युवक की मौके पर मौत

     

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते चौगिट्टी फ्लाई ओवर पर वीरवा को उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मा दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि ट्राले की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान पवन उर्फ हैप्पी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गढ़ा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार पवन सुबह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक युवक की लाश हाईवे के किनारे पड़ी रही। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर हादसे के बाद लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर आकर जाम खुलवाया।

    वहीं मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद भाग रहे ट्राला चालक को भी पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर रोका और हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद थाना रामामंडी के प्रभारी अजैब सिंह ने चालक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्राले को भी जब्त कर लिया गया है।