किसान आंदोलन के चलते बंद नैशनल हाईवे-44 के साथ लगती सर्विस लेन से बेरिकेटस हटाए

किसान आंदोलन के चलते बंद नैशनल हाईवे-44 के साथ लगती सर्विस लेन से बेरिकेटस हटाए

 

शाहाबाद : किसान आंदोलन के चलते सड़कों पर जाम में फंसे वाहनों को करीब 15 दिन के बाद 16वें दिन सोमवार को नेशनल हाईवे -44 के साथ मारकंडा पुल पर सर्विल लेन से बेरिकेटस हटाकर वाहनों के आवागमन के लिए करीब 20 फीट का रास्ता दिया गया है। जबकि नेशनल हाईवे की दोनों साईड अभी भी पूरी तरह से बंद है।

डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि अब दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाला यातायात वाया साहा से होते हुए अंबाला और चंडीगढ़ जा सकता है। जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल नेशनल हाईवे की दोनों साईड अभी पूरी तरह से बंद है और पुलिस व बीएसफ तैनात है। सोमवार को सायं 5.35 बजे फिलहाल नेशनल हाईवे-44 के साथ सर्विल लेन से आवागमन शुरू किया गया है जबकि मेन नेशनल हाईव को खोले जाने का निर्णय 29 फरवरी के बाद ही लिया जा सकता है।

सर्विस लेन से ब्लॉकेज हटाने का कार्य डीएसपी रणधीर सिंह की मौजूदगी में अ ल में लाया गया । उल्लेखनीय है शंभू बार्डर सहित हरियाणा की सीमाओं पर किसान आंदोलन के चलते शाहाबाद में नेशनल हाईवे से यातयात 10 फरवरी की रात को बंद कर दिया गया था और 11 फरवरी को शाहाबाद में नेशनल हाइवे की दोनों साईड दिल्ली से अमृतसर और अमृतसर से दिल्ली मारकंडा नदी पर सीमेंट के बेरिकेट लगा दिये गये थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *