अमृतसर में फिर हुआ खूनी खेल, युवक का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल, सड़क पर मिला शव

You are currently viewing अमृतसर में फिर हुआ खूनी खेल, युवक का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल, सड़क पर मिला शव

Bloody game again in Amritsar, youth murdered with sharp weapons, dead body found on road

अमृतसर में फिर हुआ खूनी खेल, युवक का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल, सड़क पर मिला शव

 

अमृतसरः पंजाब में बढ़ते अपराधों ने जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल कर दिया है और आए दिन हत्याओं और लूटपाट के केसों में बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला जिला अमृतसर के अंतर्गत आते थाना मेहता में सामने आया जहां एक युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान सकत्तर सिंह के तौर पर हुई है।

जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में तरसेम सिंह निवासी बुट्टर सिवीया ने बताया कि उसका भतीजा सकत्तर सिंह शराब के ठेकेदार के अधीन काम करता है। पिछले दिन जब वह देर रात घर नहीं आया तो वह उसकी तलाश करने के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि गांव टकारपुर के पास जब वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर तेजधार हथियारों के साथ वार किए हुए थे। उसे जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। पुलिस को शक जताया है कि अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उसके भतीजे का कत्ल किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *