पटियाला रूलर से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. बलबीर सिंह की हो सकती है विधायक पद से छुट्टी !
चंडीगढ़ः साली से मारपीट के मामले में 3 साल की सजा पाए पटियाला रूरल से आप के विधायक डॉ. बलबीर सिंह 2 साल से ज्यादा सजा होने पर विधायक पद से छुट्टी हो सकती है। जिक्रयोग्य है कि विधायक के साथ-साथ उनकी पत्नी तथा बेटे को भी तीन-तीन साल की सजा और 5-5 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि 9 साल पहले जमीन को लेकर पारिवारिक झगड़े में बलवीर सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर साली और उसके पति से मारपीट की थी। इस मामले में उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी कैद हुई। इस बार चुनाव में उन्होंने पटियाला रूरल सीट से पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के बेटे मोहित मोहिंद्रा को हराया था।
गौरतलब है कि 2 साल से ज्यादा सजा होने की वजह से वह विधायक पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं। लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभी तक उन्होंने सेशन कोर्ट में अपील नहीं की है। बता दें कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा कि इस मामले में लीगल राय ले रहे हैं। अगर वह सजा के खिलाफ अपील नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डॉ. बलबीर को आम आदमी पार्टी से भी बाहर निकाला जाएगा। डॉ. बलबीर सिंह इस मामले में आरोप नकार चुके हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक रंजिश की वजह से उन्हें इस केस में फंसाया गया। वह और उनका परिवार बेकसूर है। हायर कोर्ट से हमें जरूर इंसाफ मिलेगा। इसके खिलाफ वह सेशन कोर्ट जाएंगे।








Leave a Reply