अजनाला में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुआ जोरदार धमाका, 13 बर्षीय बच्चे की मौत, दो गंभीर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

You are currently viewing अजनाला में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुआ जोरदार धमाका, 13 बर्षीय बच्चे की मौत, दो गंभीर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Massive explosion occurred during volleyball tournament in Ajnala, 13 year old child died, two seriously injured, police reached the spot

अजनाला में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुआ जोरदार धमाका, 13 बर्षीय बच्चे की मौत, दो गंभीर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

 

अमृतसरः अमृतसर जिले के अजनाला में गांव कोटला काजियां में सोमवार सुबह पटाखे बनाने के लिए पोटाश पीसने दौरान हुए जबरदस्त धमाके में 13 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव कोटा काजियां में वॉलीबॉल टूर्नामेंट चल रहा था। इसके लिए बच्चे गांव में ही पटाखे चलाने के लिए पोटाश को मिक्स और बारीक करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पोटाश में जोरदार धमाका हुआ। घटनास्थल पर मौजूद सकत्तर सिंह ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि कई बच्चों के अंग झुलस गए, जबकि दो बच्चे परमजीत व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल बच्चों को तुरंत अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सुखदीप ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि दो बच्चों का उपचार अभी चल रहा है। एसएचओ अजनाला मुख्तार सिंह ने बताया कि घायल बच्चों का उपचार चल रहा है। जांच के बाद ही मामले का पूरा पता चल सकेगा। इसके अलावा पोटाश कहां से आया, इसके बारे में भी जानकारी इकट्‌ठी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *