Tag: मौके पर पहुंची पुलिस

  • जालंधर में फिर चली गोली, पुरानी रंजिश के चलते एक गुट ने बरसाईं दूसरे गुट पर गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस

    You are currently viewing जालंधर में फिर चली गोली, पुरानी रंजिश के चलते एक गुट ने बरसाईं दूसरे गुट पर गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस

    Firing again in Jalandhar, due to old enmity, one group fired bullets on the other, police reached the spot

    जालंधर में फिर चली गोली, पुरानी रंजिश के चलते एक गुट ने बरसाईं दूसरे गुट पर गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। शहर में आए दिन लूटपाट, चोरी और फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं पुलिस मुकदर्शक बनकर देख रही है। ऐसा ही एक मामला शहर में शनिवार को उस वक्त सामने आया शहर के अंतर्गत आते लिद्दड़ां फ्लाईओवर पर दो गुटों ने आपसी रंजिश के चलते एक-दूसरे गुट पर गोलियों की बौछार कर दी। गनीमत रही की इस गोलीबारी में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ परन्तु इस गोलीबारी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार लिद्द़ड़ा में फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को दो गुटों की आपसी रंजिश के चलते दोनों गुटों ने एक दूसरे को मिलने के लिए लिद्दड़ा फ्लाई ओवर के नीचे मिलने का टाइम डाला था। जब दोनों गुट फ्लाइओवर के नीचे आमने सामने हुए तो एक दूसरे गुट के युवकों ने दूसरे गूट पर फायरिंग कर दी और मौके पर फरार हो गए। वहीं इस पूरे मामले की एक वीडियो वहां से गुरज रहे एक राहिगर ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। गनीमत रही की इस हमले में कोई किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें लिद्दड़ा फ्लाइओवर के नीचे गोलीबारी की सूचना मिली थी। वहां से गुजर रहे एक राहगिर लवप्रीत ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर वारदात की सूचना दी थी। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची थी। वहां पर गाड़ी के टूटे शीशे बिखरे थे। लेकिन बदमाश कोई नहीं मिला। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • तरनतारन में फिर चली गोली, निहंग सिंह का शरेआम फायरिंग कर किया कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

    You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोली, निहंग सिंह का शरेआम फायरिंग कर किया कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

    Firing again in Tarn Taran, Nihang Singh was killed by firing openly, police reached the spot

    तरनतारन में फिर चली गोली, निहंग सिंह का शरेआम फायरिंग कर किया कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

     

     

    तरनतारनः जिले में आए दिन हो रही गोलीबारी और लूटपाट की घटनाओं के कारण यहां जहां आम लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को उस स्थानय गांव वईपुर में सामने आया जहां एक निहंग सिंह की गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक गुरुघर से माथा टेककर घर लौट रहा था कि रास्ते में हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

    मामले की जानकरी देते मृतक निहंग सिंह की पत्नी ने बताया कि उसका पति रोजाना की तरह घर से गुरु घर माथा टेकने के लिए गया था और जब घर लौट रहा था तो गांव के ही व्यक्तियों की निहंग सिंह के साथ बहस हुई और निहंग सिंह का लड़का, जोकि 10वीं कक्षा में पढ़ता है, भी मौके पर पहुंच गया। लड़के ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चला दी, जिसमें से एक गोली निहंग सिंह के लड़के पर भी लग गई। निहंग सिंह और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां निहंग सिंह की मौत हो गई।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के कारण गांव में दहशत का माहौल पाया जा रहा है और गांव वासियों द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है।

  • अजनाला में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुआ जोरदार धमाका, 13 बर्षीय बच्चे की मौत, दो गंभीर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

    You are currently viewing अजनाला में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुआ जोरदार धमाका, 13 बर्षीय बच्चे की मौत, दो गंभीर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

    Massive explosion occurred during volleyball tournament in Ajnala, 13 year old child died, two seriously injured, police reached the spot

    अजनाला में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुआ जोरदार धमाका, 13 बर्षीय बच्चे की मौत, दो गंभीर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

     

    अमृतसरः अमृतसर जिले के अजनाला में गांव कोटला काजियां में सोमवार सुबह पटाखे बनाने के लिए पोटाश पीसने दौरान हुए जबरदस्त धमाके में 13 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है।

    जानकारी के अनुसार, गांव कोटा काजियां में वॉलीबॉल टूर्नामेंट चल रहा था। इसके लिए बच्चे गांव में ही पटाखे चलाने के लिए पोटाश को मिक्स और बारीक करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पोटाश में जोरदार धमाका हुआ। घटनास्थल पर मौजूद सकत्तर सिंह ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि कई बच्चों के अंग झुलस गए, जबकि दो बच्चे परमजीत व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    घायल बच्चों को तुरंत अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सुखदीप ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि दो बच्चों का उपचार अभी चल रहा है। एसएचओ अजनाला मुख्तार सिंह ने बताया कि घायल बच्चों का उपचार चल रहा है। जांच के बाद ही मामले का पूरा पता चल सकेगा। इसके अलावा पोटाश कहां से आया, इसके बारे में भी जानकारी इकट्‌ठी की जा रही है।

  • पंजाब के इस जिले में बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, इलाका सील, फाइबर केबल बिछाने का चल रहा था काम

    You are currently viewing पंजाब के इस जिले में बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, इलाका सील, फाइबर केबल बिछाने का चल रहा था काम

    In this district of Punjab, there was a stir due to the bomb, the police reached the spot, the area was sealed, the work of laying fiber cable was going on

    पंजाब के इस जिले में बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, इलाका सील, फाइबर केबल बिछाने का चल रहा था काम

     

     

    तरनतारनः तरनतारन के अंतर्गत आते भिखीविंड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब फाइवर केबल बिछाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक बम मिला, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके को सील कर दिया बम को 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया है।

    जानकारी अनुसार भिखीविंड-खेमकरण हाईवे पर निजी कंपनी द्वारा इंटरनेट के लिए तार बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान तार बिछाने के लिए खुदाई की गई। खुदाई के दौरा मोर्टार मिला। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना भिखीविंड के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को खाली करवाया गया। मोर्टार काफी खस्ता हाल में था।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएचओ ने कहा कि इसकी सूचना डीजीपी पंजाब को दे दी गई है। मोर्टार को डिफ्यूज करने के लिए टीम जालंधर से बुधवार तरनतारन पहुंच जाएगी। उसके बाद इसकी जांच होगी और उसे डिफ्यूज कर दिया जाएगा। तब तक के लिए बम को सुरक्षित स्थान पर दस फीट गहरे गड्‌ढे में दबा दिया गया है।

  • भोगपुर के पास सड़क हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

    भोगपुर के पास सड़क हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

    Unknown elderly killed in road accident near Bhogpur, police reached the spot

    भोगपुर के पास सड़क हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

     

    भोगपुरः जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर भोगपुर में एक भयानक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे मा मारे गए बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसकी जेब से कोई पहचान पत्र मिला है।

    जानकारी अनुसार एक बुजुर्ग एक्टिवा पर सवार होकर भोगपुर की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह गांव डल्ली के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया और बुजुर्ग नीचे गिर गया, जिससे टिप्पर उसके शरीर के ऊपर से गूजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारे गए बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है, जबकि टिप्पर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    घटना की जानकारी देते थाना प्रभारी सलिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की घटना नजदीकी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज देखकर पता चलता है कि एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद चालक टिप्पर सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। परन्तु एक्टिवा से मिले कागजों के आधार पर एक्टिवा जतिंदर मोहन भल्ला पुत्र हरी दास भल्ला निवासी सुदर्शन नगर पार्क मकसूदां जालंधर के नाम पर दर्ज है