रोपड़ में बड़ा हादसाः पटरी से उतरे मालगाड़ी के 16 डिब्बे, यातायात प्रभावित, 8 ट्रेनें रद्द

You are currently viewing रोपड़ में बड़ा हादसाः पटरी से उतरे मालगाड़ी के 16 डिब्बे, यातायात प्रभावित, 8 ट्रेनें रद्द

Major accident in Ropar: 16 coaches of goods train derailed, traffic affected, 8 trains canceled

रोपड़ में बड़ा हादसाः पटरी से उतरे मालगाड़ी के 16 डिब्बे, यातायात प्रभावित, 8 ट्रेनें रद्द

 

रोपड़ः पंजाब के रोपड़ में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मालगाड़ी के करीब 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा रविवार देर रात रोपड़ मीयांपुर के बीच गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा रेलवे ट्रैक पर आवारा मवेशी के ट्रेन के आगे आने के कारण हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, और ट्रैक को साफ करने का कार्य किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन के 16 डिब्बे बुरी तरह से एक-दूसरे पर चढ़ गए। डिब्बों के टकराने के साथ बिजली वाली रेलगाड़ी को सप्लाई देने वाले बिजली के खंभे भी टूट गए। हादसे से करीब एक घंटा पहले ही हिमाचल से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस यात्री गाड़ी गुजर कर गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *