पंजाब में बड़ा हादसाः भाखड़ा नहर में डूबी कार, 1 बच्चा, 2 महिलाओं सहित 5 की मौत
रूपनगरः पंजाब के रूपनगर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रूपनगर श्री आन्नदपुर साहिब मार्ग स्थित गांव मलिकपुर के पास प्राइवेट कंपनी की बस ने कार को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार पुल के नीचे भाखड़ा नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 1 बच्चा, 2 महिलाएं और 2 व्यक्ति शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की तरफ से शवों को बाहर निकालने के लिए जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजस्थान के नंबर वाली कार श्री आनंदपुर साहिब की तरफ से रूपनगर की ओर जा रही थी, कि इसी दौरान एक प्राइवेट कंपनी की बस ने कार को टक्कर को इतनी तेज टक्कर मारी कि कार पुल की रेलिंग तोड़ नहर में जा गिरी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने राजस्थान नंबर की क्रेटा कार को हाइड्रा मशीन की मदद से नहर से बाहर निकाला। कार में से राजस्थान के सीकर के एक पुलिस क्रमचारी की तस्वीर मिली है और एक महिला सरिता पूनीया पत्नी सतीश कुमार पुनिया के नाम का आईडी प्रूफ मिला है। यह सब चीजें कार निकालने वाले गोताखोरों को मिले एक थैले में से बरामद हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply