Tag: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ नया खुलासा

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः आरोपी की बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः आरोपी की बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    Sidhu Musewala murder case: The accused’s sister was arrested by the police, interrogation continues

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः आरोपी की बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

     

    बठिंडाः बीते दिनों पंजाब गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस जहां लगातार इस गुत्थी को सुलझाने और आरोपियों तक पहुंच करने में लगी हुई है, वहीं इस हत्याकांड की आग इसमें शामिल आरोपियों के परिवारों तक भी पहुंचनी शुरू होगई है, जिसके तहत वीरवार सुबह पंजाब पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपी केशव की बहन को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। बता दें कि करीब 2 दिन पहले भी पुलिस ने केशव की बहन को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी जहां उससे पूरा दिन तक पूछताछ होती रही। सूत्र बताते हैं कि सिद्धू मूसेवाला पर हमला करने के समय केशव भी उनके साथ ही था।

    जानकारी अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों के लिए अमृतसर से हथियार भी केशव ही लेकर आया था। इस मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को भी केशव की बहन को पुलिस ने उठाया था। सुबह से शाम तक हिरासत में रखा था। केशव की मां आशा रानी ने कहा कि उन्होंने केशव को बेदखल किया हुआ है। उसके पिता की मौत हो चुकी है और अब पीछे उसकी बहन व मां ही है।

    मां ने बताया कि वह 22 मई को उनके घर पर आया था और एक रात ठहरने के बाद 23 मई को चंडीगढ़ जाने का कह कर चला गया था। वैसे वह महीना-महीना आता नहीं होता था। मंगलवार को पुलिस बेटी को उठा कर ले गई। उसका क्या कसूर है? जिसने गुनाह किया है, उसको भले गोली मार दो, लेकिन हमें तो पुलिस तंग परेशान न करें। हमें तो उसका फोटो देख कर पता चला है कि वह भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल है। हमें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः जलवायु टॉवर सोसाइटी में पुलिस की रेड, कुछ संदिग्ध लिए हिरासत में

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः जलवायु टॉवर सोसाइटी में पुलिस की रेड, कुछ संदिग्ध लिए हिरासत में

    Sidhu Musewala massacre: Police raid in Climate Tower Society, some suspects in custody

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः जलवायु टॉवर सोसाइटी में पुलिस की रेड, कुछ संदिग्ध लिए हिरासत में

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जांच एजेंसियां हरकत में हैं और जगह -जगह पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस की टीम ने वीरवार सुबह मोहाली के सन्नी एनक्लेव में स्थित जलवायु टॉवर के रिहायशी इलाके में छापेमारी की। मौके पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी थे।

    जानकारी अनुसार, एसएसपी मोहाली की देखरेख में यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसके लिए विशेष फोर्स बुलाई गई थी, इस दौरान पूरा जलवायु टावर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस की तरफ से दर्जन के करीब संदिग्ध व्यक्तियों को राउंड अप किया गया है। वहीं पुलिस ने यहां खड़ी कुछ पुरानी गाड़ियां भी बरामद की हैं। इस संबंधित एसएचओ सदर, खरड़ योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ऑपरेशन की जानकारी सांझी की जाएगी।

    बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी रेड कर रही है। इस सिलसिले में मोहाली पुलिस ने शहर की कई सोसाइटियों में सर्च आपरेशन चलाया है। बताया जा रहा है कि यहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम होमलैंड सोसाइटी में रेड करने पहुंची है। होमलैंड सोसाइटी में कई पंजाबी गायक वहां रहते हैं। वहां से पुलिस ने सटोरियों को दबोचा था। उससे पहले सेक्टर 88 के पूरब अपार्टमेंट में सर्च अभियान चलाया गया था। इस बार की सर्च में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस पूरी तरह जानकारी जुटाने से पहले कुछ भी कहने से बच रही है।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, हत्यारे 4 दिन पहले आ गए थे मानसा!

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, हत्यारे 4 दिन पहले आ गए थे मानसा!

    New revelation in Sidhu Musewala murder case, the killers had come 4 days ago to Manasa!

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, हत्यारे 4 दिन पहले आ गए थे मानसा!

     

    मानसाः बीते दिनों मानसा में कांग्रेसी नेता और मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नया खुलासा हुआ। जिसके तहत एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसके तहत ये दावा किया जा रहा है कि हत्यारे सिद्धूमूसेवाला की हत्या करने के इरादे से मानसा में 4 दिन पहले ही आ गए थे और लगातार सिद्धू की रेकी कर योजना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही है। वहीं पुलिस लगातार हत्यारों की तलाश में कई जगहों पर छापामारी कर रही है और दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद से हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।

    जानकारी अनुसार बीते दिनों निजी चैनल कि रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिद्धू की हत्या वाले दिन जो कार उनका पीछा करते हुए दिखी थी वही कार इस वीडियो में भी नजर आ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार हत्या वाले दिन से करीब 4 दिन पहले हरियाणा के फतेहाबाद से मानसा में दाखिल हुई थी। जिस दिन यह कार मानसा में आई, उसी दिन यह सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

    जिक्रयोग्य है कि इसी गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी अपने सिर पर ली है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि यह कार वही है जो हत्या वाले दिन मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी का पीछा करते हुए नजर आई थी। उस दिन यह कार मानसा में एक सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई थी।