Tag: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ नया खुलासा

  • सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से लाया गया भारत,सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद फेक पासपोर्ट के जरिए भारत छोडक़र भाग गया था सचिन

    सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से लाया गया भारत,सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद फेक पासपोर्ट के जरिए भारत छोडक़र भाग गया था सचिन

     

     

    नई दिल्ली : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में अहम अपडेट सामने आया है। इस हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को अजरबैजान के बाकू से भारत लाया गया है। लॉरेंस बिश्नोई का भतीजा सचिन पिछले साल मूसेवाला के मर्डर के बाद सचिन फेक पासपोर्ट के जरिए भारत छोडक़र भाग गया था।
    |
    सचिन को जब अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था, तब उसके पास से फर्जी पासपोर्ट भी मिला था। दरअसल, सचिन अपना पूरा नाम सचिन थापन लिखता है, जबकि उसके पास से तिलक राज टुटेजा के नाम का पासपोर्ट मिला। पुलिस सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 साल के सचिन पर करीब 12 मामले चल रहे हैं। पिछले साल मई में मूसेवाला की हत्या से ठीक पहले वह फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था, उसे पिछले साल अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। सचिन ने एक फेसबुक पोस्ट में मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि यह उसके भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया था। विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा मुक्तसर जिले की लंबी उप-तहसील के मिद्दुखेड़ा गांव का युवा अकाली दल का नेता था, उसे अगस्त 2021 में मोहाली में गोली मार दी गई थी।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः अब एनआईए के रडार पर आई पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और गायक, कई बड़े नाम है शामिल…

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः अब एनआईए के रडार पर आई पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और गायक, कई बड़े नाम शामिल…

    Sidhu Moosewala murder case: Punjabi music industry and singers now on the radar of NIA, many big names involved…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः अब एनआईए के रडार पर आई पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और गायक, कई बड़े नाम है शामिल…

     

    चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही एनआईए के रडार पर अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामी गायक आ गए हैं। बताया जा रहा है कि मूसेवाला हत्याकांड में एनआईए ने कई पंजाबी गायकों की लिस्ट तैयार की है जिसमें कई बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे हैं। लिस्ट में इंडस्ट्री से जुड़े 15-20 लोगों के नाम शामिल हैं। बता दें कि एनआईए पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जल्द ही इंजस्ट्री से जुड़े कई नामी लोगों से पूछताछ कर सकती है।

    वहीं मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एनआईए हेडक्वार्टर पर अभी तक कई नामी गायकों से बारी-बारी पूछताछ कर चुकी है, जिनमें अफसाना, मनकीरत ओलख, दिलप्रीत ढिल्लों और जेनी जोहल भी सुर्खियों में हैं। जेनी जोहल ‘लेटर टू सी.एम.’ में सिद्धू मूसेवाला मामले में इंसाफ की मांग की गई थी जिसे लेकर जेनी जोहल से भी पूछताछ की गई है। जानकारी के अनुसार कल 4 घंटे दिल्ली हेडक्वार्टर द्वारा सवाल-जवाब किए गए हैं। एल्मबमों में की जा रही फंडिग को लेकर भी पूछताछ की गई ।

    जिक्रयोग्य है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ म्यूजिक कंपनी खोलना चाहता था। उस समय अफसाना खान भी वहां बैठी हुई थी जिसके चलते 4-5 घंटे अफसाना खान से भी पूछताछ की गई थी।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः लॉरेंस का भाई अनमोल कीनिया में गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः लॉरेंस का भाई अनमोल कीनिया में गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

    Sidhu Musewala murder case: Lawrence’s brother Anmol arrested in Kenya, MEA confirms

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः लॉरेंस का भाई अनमोल कीनिया में गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

     

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई के भाई को कीनिया में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि करते कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को भी कीनिया में हिरासत में लिया जा चुका है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरूवार को इसकी पुष्टि की। बता दें इससे पहले मूसेवाला के भांजे सचिन थापन को भी हिरासत में लिया जा चुका है।

    इस संबंधी जानकारी देते विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड में अजरबैजान और कीनिया में संदिग्ध आदमी हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के अफसरों के संपर्क में हैं। इसमें कानूनी कार्रवाई होनी है। लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन मूसेवाला के कत्ल से पहले विदेश भाग गए थे। लॉरेंस ने ही उन्हें फेक पासपोर्ट बनाकर फरार करवाया था। यह दोनों पहले नेपाल गए। उसके बाद कनाडा और दुबई गए। वहां से सचिन थापन अजरबैजान गया तो उसे वहां हिरासत में ले लिया गया। अनमोल वहां से कीनिया भागा, उसे भी वहां पकड़ा जा चुका है। दोनों ने फर्जी नाम-पते से पासपोर्ट बनवाया था।

    बता दें कि जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक अनमोल और सचिन थापन कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के टच में थे। सचिन थापन ने भी शूटर और हथियार उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले अनमोल की लोकेशन ट्रेस होने की बात की जा रही थी।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः विदेशों में भी एक्शन शुरू, अजरबैजान से हिरासत में लिया गया सचिन बिश्नोई

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः विदेशों में भी एक्शन शुरू, अजरबैजान से हिरासत में लिया गया सचिन बिश्नोई

    Sidhu Musewala murder case: Action started abroad as well, Sachin Bishnoi detained from Azerbaijan

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः विदेशों में भी एक्शन शुरू, अजरबैजान से हिरासत में लिया गया सचिन बिश्नोई

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को हिरासत में लिया। सचिन विश्नोई थापन को अजरबैजान से पकड़ा गया है। आरोप है कि लॉरेंस गैंग को सचिन ही बाहर से निर्देश देता था।  सचिन विश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। सचिन विश्नोई का फर्जी पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार इलाके के एक पते पर बनाया गया था।

    जानकारी अनुसार, सचिन बिश्नोई के पास से फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। सचिन अपना पूरा नाम सचिन थापन लिखता है, जबकि उसके पास से तिलक राज टूटेजा के नाम का पासपोर्ट बरामद किया गया है। सचिन के पिता का असली नाम शिव दत्त है, जबकि फर्जी पासपोर्ट में उसके पिता का नाम भीम सेन लिखा हुआ है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से करीब 1 महीने पहले 21 अप्रैल के बाद सचिन विश्नोई फ़र्ज़ी पासपोर्ट के जरिये दुबई भाग गया था। दुबई से वह अजरबैजान चला आया था, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है।

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने मानसा अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 1850 पन्नों की इस चार्जशीट में 36 आरोपियों में से 24 नाम कातिलों के दिए गए हैं। अदालत में दाखिल इस चार्जशीट में हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई समेत विदेश में छुपे 4 गैंगस्टर गोल्डी बराड़, लिपिन नेहरा, सचिन विश्नोई थापन और अनमोल के नाम हैं। पंजाब पुलिस ने चार्जशीट में 122 गवाह शामिल किए हैं। चार्जशीट में बताया गया है कि इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपियों का एनकाउंटर किया जा चुका है।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः फिलीपींस में मनदीप मनीला की गोलियां मार हत्या, वायरल हो रहा ऑडियो

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः फिलीपींस में मनदीप मनीला की गोलियां मार हत्या, वायरल हो रहा ऑडियो

    Sidhu Musewala massacre: Mandeep Manila shot dead in Philippines, audio going viral

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः फिलीपींस में मनदीप मनीला की गोलियां मार हत्या, वायरल हो रहा ऑडियो

     

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गोल्डी बराड़ की दुश्मन गैंग का एक गैंगस्टर मनदीप मनाली की फिलीपींस में गोलियां मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह फिलीपींस में बंबीहा गैंग चला रहा था। और कई सालों से फिलीपींस में रह रहा था। मनदीप मनाली के कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है।

    बता दें कि मनदीप की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर यह मर्डर किया गया। इस ऑडियो में आवाज सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के एक फरार शूटर दीपक मुंडी की बताई जा रही है। इसमे दीपक, मनदीप हत्याकांड को गोल्डी बराड़ गैंग ने अंजाम दिया ये कबूल कर रहा है। दीपक मुंडी मूसेवाला हत्याकांड का छठा शूटर है, जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है।

    गौरतलब है कि दविंदर बंबीहा गैंग ने भी लॉरेंस गैंग को बदले की धमकी दी है। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बदले लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और गायक मनकीरत औलख को टारगेट पर रखा है। बंबीहा गैंग कई बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह धमकी दे चुका है। वहीं अब बंबीहा गैंग ने मनदीप मनाली के कत्ल का बदला लेने की भी धमकी दी है।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया नया मोड़, पड़ोसियों ने घर पर लगाए सीटीवी कैमरों का मुंह सिद्धू की हवेली की ओर, जांच शुरू

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया नया मोड़, पड़ोसियों ने घर पर लगाए सीटीवी कैमरों का मुंह सिद्धू की हवेली की ओर, जांच शुरू

    New twist in Sidhu Musewala murder case, neighbors put CTV cameras at home towards Sidhu’s mansion, investigation begins

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया नया मोड़, पड़ोसियों ने घर पर लगाए सीटीवी कैमरों का मुंह सिद्धू की हवेली की ओर, जांच शुरू

     

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब उनके पड़ोसियों तक जा पहुंची है। जिसके बाद मानसा पुलिस ने उनके पड़ोसियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिये हैं और इनकी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। हलांकि उनके पड़ोसियों ने ऐसी किसी भी साजिश में शामिल होने से इंकार करते हुए दावा किया है कि पुलिस जांच में उनको क्लीन चिट मिल चुकी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पड़ोसी के घर पर सीसीटीवी कैमरे मिले, जिनका मुंह सिद्धू की हवेली की तरफ था।

    जानकारी अनुसार मानसा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पड़ोसियों के मोबाइल भी जब्त किए हैं। जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। हालांकि पड़ोसियों ने किसी तरह की रेकी से इनकार किया है। वहीं उनका दावा है कि पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। पुलिस के मुताबिक यह घर अवतार सिंह और जगतार सिंह का है। यह दोनों भाई है। अवतार अपने और जगतार के परिवार के साथ इसी घर में रहता है। जगतार सिंह मोहाली की होमलैंड सोसाइटी में रहता है। घर पूरी तरह खुला है। यहां से मूसेवाला की हवेली सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है। वहीं परिवार का दावा है कि इन कैमरों की रेंज सिर्फ 100 मीटर की है।

    इस संबंधी अवतार-जगतार के परिवार ने जानकारी देते बताया कि गांव मूसा में 2 कत्ल हो गए थे। उसके बाद पुलिस ने ही कहा था कि वह बाहर रहते हैं, इसलिए यहां कैमरे लगवा लो। हमें भी मदद मिल जाएगी। उस वक्त मूसेवाला की हवेली भी नहीं बनी थी। अवतार सिंह का कहना है कि पुलिस भी उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक 2020 में अवतार सिंह, जगतार सिंह और कंवरपाल समेत कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। यह म्यूजिक कंपनी चलाते थे। इन पर मूसेवाला का गीत लीक करने का आरोप लगा था। मूसेवाला के पिता ने भी कहा कि मूसेवाला के करीबियों ने गीत लीक किए। उन्होंने कुछ करीबियों के मूसेवाला की कत्ल की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुई एक और नए गैंगस्टर की एंट्री, गुरुग्राम के लिपिन नेहरा ने गोल्डी बराड़ को दिए 2 शूटर

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुई एक और नए गैंगस्टर की एंट्री, गुरुग्राम के लिपिन नेहरा ने गोल्डी बराड़ को दिए 2 शूटर

    Another new gangster entry in Sidhu Musewala murder case, Lipin Nehra of Gurugram gave 2 shooters to Goldie Brar

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुई एक और नए गैंगस्टर की एंट्री, गुरुग्राम के लिपिन नेहरा ने गोल्डी बराड़ को दिए 2 शूटर

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब नए गैंगस्टर लिपिन नेहरा की एंट्री हो गई है। जो इस समय कनाडा में बैठा हुआ है। हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला गैंगस्टर लिपिन नेहरा भी इस हत्याकांड में शामिल है। जानकारी अनुसार, गैंगस्टर लिपिन नेहरा ने दीपक मुंडी और कशिश के साथ गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की बात करवाई थी। उसने शार्पशूटर कशिश उर्फ कुलदीप और दीपक मुंडी का संपर्क गोल्डी बराड़ से कराया था।  बता दें कि लिपिन नेहरा ने ही गोल्डी बराड़ को ये 2 शूटर मुहैया करवाए थे जिसके चलते गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दोनों शूटरों को सिद्ध मूसेवाला की हत्या करने का टास्क दिया था। दीपक मुंडी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    गौरतलब है कि लिपिन नेहरा का नाम सामने आने के बाद पंजाब पुलिस उसके भाई पवन नेहरा को जेल से लेकर आई। पवन नेहरा भी कुख्यात गैंगस्टर है और लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। उसे गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पवन नेहरा इस वक्त फिरोजपुर जेल में बंद है जिससे मानसा पुलिस पूछताछ के लिए फिरोजपुर से लेकर आई थी। पूछताछ दौरान ही पवन नेहरा ने कई खुलासे किए हैं।

    पुलिस जांच के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में 6 शूटर शामिल थे। इनमें प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा सीधे लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं। जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे हैं। अब यह नया खुलासा है कि कशिश और दीपक मुंडी लिपिन नेहरा से जुड़े हुए हैं। इनमें से रूपा और मन्नू एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। बाकी 3 अरेस्ट हैं जबकि मुंडी फरार है। मूसेवाला के मर्डर के लिए प्लानिंग काफी सोची-समझी थी।

  • बिग ब्रेकिंग, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आखिरी शूटर दीपक मुंडी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें कहां से हुआ गिरफ्तार

    You are currently viewing बिग ब्रेकिंग, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आखिरी शूटर दीपक मुंडी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें कहां से हुआ गिरफ्तार

    Big Breaking, Deepak Mundi, the last shooter of Sidhu Musewala murder case, also caught by the police, read from where he was arrested

    बिग ब्रेकिंग, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आखिरी शूटर दीपक मुंडी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें कहां से हुआ गिरफ्तार

     

    अमृतसरः प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मंगलवार को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आखिरी शूटर दीपक मुंडी को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुंडी को अमृतसर के बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस की पिछले दो दिन से यहां पर बड़ी कार्रवाई चल रही थी।

    प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़े गए शूटर के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जबकि पता चला है कि दीपक मुंडी को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व स्पेशल टास्क फोर्स ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि किसी भी समय हो सकती है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के करीब 60 दिन बीत जाने पर दीपक मुंडी पुलिस के साथ आंख मिचोली खेल रहा था मगर पुलिस को सटीक सूचना मिली और उसके आधार पर उसे पकड़ा गया है। यहां यह बताने योग्य है कि सिद्दू मूसेवाला कत्ल में बोलेरो और करोला दो मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था।

    जिक्रोयग्य है कि पुलिस ने अभी तक कारोला मॉड्यूल के शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा व मनप्रीत सिंह कुसा को अमृतसर के गांव होशियार नगर मैं हुए पुलिस एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया गया था जबकि बोलेरो मॉड्यूल को लीड करने वाले शूटर प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा वह कशिश उर्फ कुलदीप को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि इस मॉड्यूल का चौथा शूटर दीपक मुंडी अभी पुलिस की पकड़ से दूर था।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी, शूटर हरकमल राणू चढ़ा पुलिस के हत्थे

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी, शूटर हरकमल राणू चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Punjab Police gets success in Sidhu Musewala murder case, shooter Harkamal Ranu gets caught by the police

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी, शूटर हरकमल राणू चढ़ा पुलिस के हत्थे

     

    बठिंडाः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बठिंडा से हरकमल राणू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरकमल राणू का नाम उन 8 शार्प शूटरों की सूची में शामिल था, जिन्होंने सिद्धू को अंधाधुंध गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा था। इसके अलावा पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और कई संदिग्धों को भी राउंडअप किया है।

    बता दें कि इससे पहले इस हत्याकांड में फरार आरोपी सौरभ उर्फ महाकाल को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ में पता चला है कि उसके भाई ने देश छोड़ दिया है और उसका भतीजा भी फरार है जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी किया रेड कार्नर नोटिस

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी किया रेड कार्नर नोटिस

    Sidhu Musewala murder case: Interpol issues red corner notice against Goldie Brar

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी किया रेड कार्नर नोटिस

     

    चंडीगढ़ः इंटरपोल ने पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले में गैंगस्‍टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्‍डी बराड़ के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ के इस वक्त कनाडा में होने की बात कही जा रही है। गोल्‍डी बराड़ गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और पंजाब पुलिस अब उसे काबू करना चाहती है।

    गौरतलब है कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ फरीदकोट में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया था। पंजाब पुलिस का दावा है कि 19 मई को सीबीआई को प्रस्ताव भेजा था जिसके 10 दिन बाद मूसेवाला की हत्या कर दी गई। हालांकि सीबीआई ने इसका खंडन किया है। सीबीआई का कहना है कि मूसेवाला की हत्या के एक दिन बाद 30 मई को गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध प्राप्त हुआ था। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि “हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों की आपूर्ति” का आरोप है।

    बता दें कि 28 वर्षीय गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।  श्री मुक्तसर साहिब निवासी गोल्डी बराड़ साल 2017 में स्टूडेंड वीजा पर कनाडा गया था और वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बराड़ के खिलाफ नवंबर 2020 और फरवरी 2021 में हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे। मूसेवाला की हत्या पिछले साल हुई युवा अकाली नेता विक्की मिड्डुखेड़ा की हत्या का बदला बताई जा रही है।