Tag: पंजाब में बिगड़ा अमन कानून

  • पंजाब में बिगड़ा अमन- कानून, तरनतारन में विधायक के करीबी की गोलियां मारकर हत्या

    You are currently viewing पंजाब में बिगड़ा अमन- कानून, तरनतारन में विधायक के करीबी की गोलियां मारकर हत्या

    Law and order deteriorated in Punjab, MLA’s close friend shot dead in Tarn Taran

    पंजाब में बिगड़ा अमन- कानून, तरनतारन में विधायक के करीबी की गोलियां मारकर हत्या

     

    तरनतारनः पंजाब में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी, लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को तरनतारन में उस वक्त सामने आया जब कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक की पहचान मेजर सिंह धारीवाल के रूप में हुई है। विधायक का करीबी बताया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे अपने मैरिज पैलेस एसजीआई गांव संगवां में मौजूद था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मार दी। जब मेजर सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना सिटी पट्टी पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि वह पट्टी की मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और एमएलए हरमिंदर सिंह गिल के करीबी सहयोगी हैं।

    सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

  • पंजाब में बिगड़ा अमन कानून, बदमाशों ने पूर्व कांग्रेसी विधायक से की मारपीट, मांगी 50 लाख की फिरौती

    You are currently viewing पंजाब में बिगड़ा अमन कानून, बदमाशों ने पूर्व कांग्रेसी विधायक से की मारपीट, मांगी 50 लाख की फिरौती

    Law and order deteriorated in Punjab, miscreants beat up former Congress MLA, demanded ransom of 50 lakhs

    पंजाब में बिगड़ा अमन कानून, बदमाशों ने पूर्व कांग्रेसी विधायक से की मारपीट, मांगी 50 लाख की फिरौती

     

    लुधियानाः पंजाब में अमन कानून की स्थिति इस कदर खराब हो चुकी है कि अब बदमाश राजनीतिक नेताओं को भी अपना निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामला मानसा के अन्तर्गत आते बुढलाडा से सामने आया है। यहां से पूर्व कांग्रेसी विधायक मंगत राय बंसल को बदमाशों ने शिक्षण संस्थान में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जब उन्होंने कहा इस समय उनके पास सिर्फ 5-7 हजार के करीब ही हैं तो हमलावर उन्हें धमकी देकर छोड़कर चले गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर एसयूवी कार में सवार होकर आए थे।

    घटना संबंधी जानकारी देते पूर्व विधायक मंगत राय बंसल ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनके कार्यालय में घुसे और दरवाजा बंद कर दिया। उसने जब उन लोगों का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। इस बीच आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मंगत राय के अनुसार, बदमाशों ने उनसे 50 लाख रुपए मांगे। बदमाश उसे धमकी देकर गए कि यदि उसने पुलिस को कुछ बताया तो वह अपनी मौत का खुद जिम्मेवार होगा।

    घटना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी की। आने जाने वाले लोगों की तालाशी ली। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चेक कर रही है। पुलिस ने कई वीडियो फुटेज कब्जे में ली है। डीएसपी नवनीत कौर गिल, एसएचओ बरेटा गुरदर्शन सिंह मान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपीडी बालकृष्ण के अनुसार, सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।