पंजाब में बिगड़ा अमन कानून, बदमाशों ने पूर्व कांग्रेसी विधायक से की मारपीट, मांगी 50 लाख की फिरौती
लुधियानाः पंजाब में अमन कानून की स्थिति इस कदर खराब हो चुकी है कि अब बदमाश राजनीतिक नेताओं को भी अपना निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामला मानसा के अन्तर्गत आते बुढलाडा से सामने आया है। यहां से पूर्व कांग्रेसी विधायक मंगत राय बंसल को बदमाशों ने शिक्षण संस्थान में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जब उन्होंने कहा इस समय उनके पास सिर्फ 5-7 हजार के करीब ही हैं तो हमलावर उन्हें धमकी देकर छोड़कर चले गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर एसयूवी कार में सवार होकर आए थे।
घटना संबंधी जानकारी देते पूर्व विधायक मंगत राय बंसल ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनके कार्यालय में घुसे और दरवाजा बंद कर दिया। उसने जब उन लोगों का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। इस बीच आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मंगत राय के अनुसार, बदमाशों ने उनसे 50 लाख रुपए मांगे। बदमाश उसे धमकी देकर गए कि यदि उसने पुलिस को कुछ बताया तो वह अपनी मौत का खुद जिम्मेवार होगा।
घटना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी की। आने जाने वाले लोगों की तालाशी ली। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चेक कर रही है। पुलिस ने कई वीडियो फुटेज कब्जे में ली है। डीएसपी नवनीत कौर गिल, एसएचओ बरेटा गुरदर्शन सिंह मान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपीडी बालकृष्ण के अनुसार, सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।








Leave a Reply