लुधियाना में चोंरो के हौंसले बुलंद, फास्ट फूड की दुकान से 30 हजार की नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी
लुधियानाः पंजाब में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हंबड़ा रोड़ स्थित केवीएम स्कूल के सामने से आया है, यहां चोरों ने शुक्रवार देर रात एक फास्ट फूड शॉप को निशाना बनाया है। चोर दुकान से हजारों रुपए कैश, एक लैपटॉप एवं अन्य सामान चोरी कर वहां से फरार हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना संबंधी जानकारी देते फास्ट फूड शॉप के मालिक विशाल अरोड़ा ने बताया कि बैक-बेंचर्स फास्ट फूड नाम से उसका आउटलेट है। जब वह सुबह अपने आउटलेट पर पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा था। चोर दुकान का शटर उखाड़ अंदर दाखिल हुए थे। चेक करने पर 30 हजार रुपए कैश, एक लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक का सामान गायब मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में चोर पर दुकान के बाहर रेकी करते दिखाई दिए, उसके बाद बाथरूम करने के बहाने शटर उखाड़कर अंदर दाखिल हो गए। कुल 3 आरोपी कैमरे में कैद हुए। वह अलग-अलग एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।








Leave a Reply