पंजाब में बिगड़ा अमन- कानून, तरनतारन में विधायक के करीबी की गोलियां मारकर हत्या

You are currently viewing पंजाब में बिगड़ा अमन- कानून, तरनतारन में विधायक के करीबी की गोलियां मारकर हत्या

Law and order deteriorated in Punjab, MLA’s close friend shot dead in Tarn Taran

पंजाब में बिगड़ा अमन- कानून, तरनतारन में विधायक के करीबी की गोलियां मारकर हत्या

 

तरनतारनः पंजाब में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी, लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को तरनतारन में उस वक्त सामने आया जब कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक की पहचान मेजर सिंह धारीवाल के रूप में हुई है। विधायक का करीबी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे अपने मैरिज पैलेस एसजीआई गांव संगवां में मौजूद था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मार दी। जब मेजर सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना सिटी पट्टी पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि वह पट्टी की मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और एमएलए हरमिंदर सिंह गिल के करीबी सहयोगी हैं।

सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *