Tag: जानें पूरी खबर…

  • सड़क हादसों में घायल को मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक फ्री इलाज, जानें पूरी खबर…

    सड़क हादसों में घायल को मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक फ्री इलाज, जानें पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार देशभर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए ‘कैशलेस’ या नकदी-रहित इलाज प्रदान करने के लिए मार्च तक एक संशोधित योजना लाएगी। इसके तहत प्रति दुर्घटना प्रति व्यक्ति अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक ‘कैशलेस’ इलाज की सुविधा मिलेगी। गडकरी ने कहा कि यह योजना किसी भी श्रेणी की सड़क पर मोटर वाहनों के कारण होने वाली सभी सड़क दुर्घटनाओं पर लागू होगी।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए), पुलिस, अस्पताल और राज्य स्वास्थ्य एजेंसी आदि के समन्वय से कार्यक्रम के लिए कार्यान्वयन एजेंसी होगी। कार्यक्रम को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (ईडीएआर) एप्लिकेशन और एनएचए की लेनदेन प्रबंधन प्रणाली की कार्यक्षमता को मिलाकर एक आईटी मंच के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।

    7 दिन तक मिलेगी यह सुविधा
    गडकरी ने कहा, पायलट कार्यक्रम की व्यापक रूपरेखा के अनुसार पीड़ित दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिन की अवधि के लिए प्रति व्यक्ति अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक ‘कैशलेस’ उपचार के हकदार हैं। सरकार इस साल मार्च तक एक संशोधित योजना लेकर आएगी। उल्लेखनीय है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 14 मार्च, 2024 को सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘कैशलेस’ उपचार प्रदान करने के लिए एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया था। चंडीगढ़ में शुरू किए गए पायलट कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए एक परिवेश तैयार करना था। पायलट परियोजना को बाद में छह राज्यों तक बढ़ाया गया। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार पायलटों की तर्ज पर वाणिज्यिक चालकों के लिए काम के घंटे तय करने की नीति बनाने के लिए श्रम कानूनों का अध्ययन कर रही है, क्योंकि चालकों की थकान के कारण भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि देश में 22 लाख ड्राइवरों की कमी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देश के सड़क परिवहन क्षेत्र में परिवर्तन लाने में मदद के लिए मुद्दों, समाधानों और उठाए जाने वाले अगले कदमों पर समग्र रूप से विचार-विमर्श करने के लिए छह और सात जनवरी, 2025 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के दौरान वाहन को कबाड़ में बदलने की नीति के कार्यान्वयन में तेजी लाने, पूरे भारत में पीयूसीसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र) 2.0 को अपनाने, बीएस-सात मानदंडों को लागू करने की समयसीमा के साथ-साथ प्रदूषण में अपेक्षित कमी पर चर्चा की गई। गडकरी ने देशभर में चालक प्रशिक्षण संस्थानों (डीटीआई) की स्थापना के लिए योजना भी शुरू की। इसके तहत चालक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन और एटीएस (स्वचालित प्रशिक्षण स्टेशन) और डीटीआई के एकीकृत बुनियादी ढांचे के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है।

  • प्लास्टिक बैग में शव मिलने से मचा हड़कंप, 7 टुकड़ों में बंटी हुई थी सड़ी-गली लाश,जानें पूरी खबर..

     प्लास्टिक बैग में शव मिलने से मचा हड़कंप, 7 टुकड़ों में बंटी हुई थी सड़ी-गली लाश,जानें पूरी खबर..

     

    मुंबई : मुंबई के गोराई बीच पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्लास्टिक बैग में शव के 7 टुकड़े बरामद हुए हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़े-गले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक, शव को अलग-अलग हिस्सों में काटकर प्लास्टिक बैग के अंदर रखा गया था। पुलिस ने बाबरपाड़ा क्षेत्र के शेफाली गांव से शव को बरामद किया है और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल टीम का गठन किया है। टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के पुलिस स्टेशनों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट्स से मिलान कर रही है।

    इस घटना की तुलना हाल ही में कानपुर में हुए एक हत्याकांड से की जा रही है। कानपुर में डीएम आवास कंपाउंड के अंदर एक महिला का शव मिला था और हत्या वाले दिन सीसीटीवी कैमरे बंद थे। दोनों ही मामलों में सीसीटीवी फुटेज की कमी जांच को मुश्किल बना रही है।

  • पराली जलाने वाले पर FIR के साथ सरकार ने उठाए सख्त कदम,जानें पूरी खबर..

    पराली जलाने वाले पर FIR के साथ सरकार ने उठाए सख्त कदम,जानें पूरी खबर..

     

     

    पंचकूला- हरियाणा में सरकार बनते ही सीएम नायब सरकार बड़े फैसले ले रहे है। इसी बीच पराली जलाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करवाने का ऐलान किया गया है।

    कृषि विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि जो किसान पराली जलाते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनके कृषि रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी ताकि वे अगले दो सीजन के दौरान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में अपनी फसल न बेच सकें। आदेश में कहा गया कि ऐसे किसानों के फार्म रिकॉर्ड में लाल निशान की एंट्री की जाएगी जिससे किसान अगले दो सीजन के दौरान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे और यह एंट्री आवश्यक रूप से जरूरी होगी।

    हरियाणा के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मैं प्रदेश के किसानों से कहता हूं कि सरकार ने पराली जलाने की व्यवस्था के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। आप उन योजनाओं का लाभ उठाएं। किसान को आर्थिक लाभ भी होगा उनसे लाभ मिलता है, इसलिए पराली जलाने की बजाय उन योजनाओं का लाभ उठाएं।

  • जयराम रमेश के गिनती में देरी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस को जवाब,जानें पूरी खबर..

     जयराम रमेश के गिनती में देरी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस को जवाब,जानें पूरी खबर..

     

    Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपडेट करने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है. इस पर चुनाव आयोग ने कहा है कि कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है.

    हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आती दिख रही है. भरसक मेहनत और तमाम दावों के बीच कांग्रेस सत्ता की कुर्सी से दूर दिख रही है. इस बीच नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को ही कठघरे में खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है. क्या बीजेपी प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. उनके इस आरोप का चुनाव आयोग ने जवाब दिया है.

    चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणामों के बारे में जानकारी देने में देरी का कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है. इन्हें प्रमाणित करने के लिए रिकॉर्ड में कुछ नहीं है. चुनाव आयोग ने इस आरोप को गैर-जिम्मेदार, निराधार और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है. जयराम रमेश ने अपने बयान में चुनाव आयोग के साथ ही बीजेपी पर भी सवाल उठाए थे. इस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है.

    बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार के लिए बहाने बनाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तथ्यात्मक रूप से यह कांग्रेस का गलत रुख है. उसके एजेंट मतदान केंद्रों पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को देखते हुए केवल बहाना बना रही है. अंतिम परिणाम आने तक रुझानों पर निष्कर्ष निकाले जाने के लिए प्रतीक्षा की जानी चाहिए.

  • मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण देते हुए अचानक बेहोश होकर मंच पर गिरे,जानें पूरी खबर…

     मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण देते हुए अचानक बेहोश होकर मंच पर गिरे,जानें पूरी खबर…

    जम्मू- जसरोटा विधानसभा (Jasrota Assembly Constituency) क्षेत्र के बरनोटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) भाषण देते हुए अचानक बेहोश होकर मच पर ही गिर गए। जिसके बाद वहां मौजूद लोग सहम गए।

     

     

    मल्लिकार्जुन खड़गे के गिरने के बाद कुछ देर के लिए भाषण रोकना पड़ा। थोड़ी देर बाद उन्होंने बैठकर कुछ मिनट भाषण दिया, लेकिन बीच में फिर रुक गए। बाद में उन्होंने खड़े होकर 2 मिनट भाषण दिया। जाते-जाते सबको यह कहकर संबोधन किया कि वह 83 साल के हैं अभी मरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तब तक नहीं मरूंगा जब तक मोदी को सत्ता से हटा नहीं लूंगा।

  • एक्साइज विभाग ने होटल, बार और पब मालिकों को जारी किये सख्त निर्देश,जानें पूरी खबर…

    एक्साइज विभाग ने होटल, बार और पब मालिकों को जारी किये सख्त निर्देश,जानें पूरी खबर…

     

    जालंधर : एक्साइज विभाग द्वारा होटल, बार व पब मालिकों को विभागीय हिदायतों की पालना करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं और नाबालिगों को शराब व बीयर न परोसने संबंधी सख्ती अपनाने को कहा गया है। इसी संबंध में एक्साइज विभाग द्वारा मीटिंग बुलाई गई जिसमें बार, होटल व पबों के संचालकों को हिदायतें दी गई है कि बियर की एक्सपायरी के प्रति ध्यान दिया जाए और एक्सपायर होने पर बियर न परोसी जाए।

    मीटिंग में दो-टूक कहा गया है कि यदि कोई भी संचालक एक्सपायरी बियर बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह से नाबालिगों को शराब व बियर बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगाने को कहा गया है, ऐसे होने की सूरत में सख्त कदम उठाने संबंधी बताया गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए बार मालिकों को हिदायतों दी गई है कि वह शराब की मात्रा जांच करने वाला एल्कोमीटर रखें और ग्राहक की मांग होने पर एल्कोमीटर उपलब्ध करवाएं। शराब की जांच करने का सभी ग्राहकों को अधिकार है और वह एल्कोमीटर की मांग करके शराब की मात्रा की जांच कर सकते हैं।

    वहीं बाहरी राज्यों की शराब न बेचने संबंधी कानून को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। इसी तरह से बार इत्यादि में शराब पीकर गाड़ी न चलाने व शराब के दुष्प्रभावों वाला स्लोग्लन लगाने को कहा गया है। इस मीटिंग में असिस्टैंट कमिश्नर (ए.सी.) नवजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में विभागीय अधिकारी जसपाल सिंह संधू, हरप्रीत सिंह कंग, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने 44 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान,जानें पूरी खबर…

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने 44 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान,जानें पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने सोमवार को जारी किए गए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए 15 सीटों पर, दूसरे चरण में चुनाव वाले 10 सीटों पर और तीसरे चरण में चुनाव वाले 19 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

    भाजपा ने पाम्पोर से इंजी.सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शौपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से शगुन परिहार,भदरवाह से दिलीप सिंह परिहार,डोडा से गजय सिंह राणा, रामबाण से राकेश ठाकुर,बनिहाल से सलीम भट्ट, हब्बाकदल से अशोक भट्ट और रियासी से कुलदीप राज दुबे को उम्मीदवार घोषित किया है।

    पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो, भाजपा ने श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट से रोहित दुबे,बुधल से चौधरी जुल्फीकर अली,मेंढर से मुर्तजा खान,नगरोटा से देविंदर सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत, छम्ब से राजीव शर्मा को मैदान में उतारा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई थी।

    इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह को टिकट नहीं मिला है। निर्मल सिंह ने 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला है। हालांकि, अटकलें हैं कि कविंद्र गुप्ता के नाम का ऐलान अगली लिस्ट में किया जा सकता हैय़ इस लिस्ट में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना के नाम का भी ऐलान नहीं किया गया है।

    आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में पहले चरण के मतदान के तहत 18 सितंबर को 24 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण के तहत एक अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

  • पोलैंड से वापिस लौटते समय 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा PM मोदी का विमान, जानें पूरी खबर..

    पोलैंड से वापिस लौटते समय 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा PM मोदी का विमान, जानें पूरी खबर..

     

     
     0 

    लाहौर (उत्तम हिन्दू न्यूज): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड से लौटते वक्त पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन ने वहां की सिविल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 46 मिनट तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में थे। उनका विमान लाहौर और इस्लामाबाद से होते हुए अमृतसर पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक उनके विमान ने 10 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान के एयरस्पेस में एंट्री की और वह 11 बजकर 1 मिनट तक रहा।

    सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पाकिस्तान का एयरस्पेस भारतीय विमानों के कर्मिशयल इस्तेमाल के लिए खुला हुआ था। भारत ने फिलहाल इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। प्रधानमंत्री के विमान को स्पेशल परमिशन की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, कुछ मामलों में प्रधानमंत्री के विमान को एक खास सिग्नल देना पड़ता है।

    भारत ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने मार्च में, आंशिक रूप से एयरस्पेस खोला, लेकिन भारतीय उड़ानों के लिए इसे प्रतिबंधित रखा। डॉन ने ये भी दावा किया है कि 2019 में भारत ने पीएम मोदी के विमान के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की परमिशन मांगी थी।

    इसे कश्मीर विवाद की वजह से पाकिस्तान ने खारिज कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी के विमान को जर्मनी जाने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस की जरूरत थी। हालांकि, दो साल बाद, पाकिस्तान ने भारतीय प्रधानमंत्री की नॉन-स्टॉप उड़ान को अमेरिका जाने के लिए अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दे दी थी।

  • 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी ने तालाब में लगाई छलांग,जानें पूरी खबर…

    14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी ने तालाब में लगाई छलांग,जानें पूरी खबर…

     

    गुवाहाटी :  असम में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मुख्य आरोपी शनिवार सुबह पुलिस हिरासत से कथित रूप से फरार हो गया और उसने नागांव जिले के धींग में एक तालाब में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उसे ‘क्राइम सीन’ का पता लगाने के लिए सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। पुलिस ने बताया, ‘‘आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया और तालाब में कूद गया।

     

    तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया और करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।’’ धींग में बृहस्पतिवार शाम को तीन लोगों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। लड़की उस वक्त ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। आरोपी पीड़िता को घायल अवस्था में सड़क किनारे एक तालाब के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक अन्य को हिरासत में लिया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

  •  टी-20 वल्र्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया ने पीएम मोदी के साथ मिलकर साझा की जीत की खुशी,जानें पूरी खबर…

     टी-20 वल्र्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया ने पीएम मोदी के साथ मिलकर साझा की जीत की खुशी,जानें पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली : टी-20 वल्र्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुकी है। प्रधानमंत्री ने करीब दो घंटे तक टीम के खिलाडिय़ों से मुलाकात की और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। इससे पहले टीम ने होटल आईटीसी मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी, कोच द्रविड़ ने इंडिया चैंपियंस वाली खास जर्सी पहनी हुई है। इस खास जर्सी को पहनकर ही भारतीय टीम पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंची। संजू सैमसन ने भी चैंपियंस वाली जर्सी का फस्र्ट लुक शेयर किया है, जिसे पहनकर ही खिसलाड़ी वानखेड़े में विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।

     गुरुवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वल्र्ड कप की ट्रॉफी लेकर दिल्ली पहुंची तो हर तरफ इंडिया-इंडिया की आवाजें आने लगीं। रोहित शर्मा के हाथ में सिल्वर कलर की ट्राफी है। वैसे कई बार वल्र्ड कप ट्रॉफी की गोल्डन कलर की होती है।  ल्र्ड कप ट्रॉफी के कलर में अहम अंतर सोने और चांदी का होता है। दरअसल, टी-20 वल्र्ड कप की ट्रॉफी में गोल्ड का इस्तेमाल नहीं होता है और ये ट्रॉफी सिल्वर और रोडियम से मिलकर बनाई जाती है। वहीं, जो वनडे वल्र्ड कप होता है, उसकी ट्राफी सोने और चांदी से मिलकर बनाई जाती है, जिस वजह से उसका रंग गोल्डन होता है।