Tag: जानें पूरी खबर…

  • दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता के 32 कर दिये टुकड़े,जानें पूरी खबर..

     दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता के 32 कर दिये टुकड़े,जानें पूरी खबर..

     

     

     

     

    बेंगलुरु : दिल्ली में कुछ हफ्ते पहले श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी ही दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक बागलकोट से सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने पिता की पहले हत्या की और उसके बाद शरीर के 32 टुकड़े कर खुले बोरवेल में फेंक दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस को बॉडी खोजने में बहुत परेशानी हुई।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    कर्नाटक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विठला कुलाली ने गुस्से से अपने पिता परशुराम कुलाली (53) की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। घटना 6 दिसंबर को कर्नाटक के बागलकोट में घटी है। हत्या करने के बाद भी जब 28 साल के आरोपी का दिल नहीं पसीजा तो उसने अपने पिता के शरीर के 32 टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को खुले बोरवेल में फेंक दिया।

    पुलिस के मुताबिक, परशुराम अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपने दो बेटों में से छोटे विठला को गालियां देता था। परशुराम की पत्नी और बड़ा बेटा अलग रहते हैं। पिछले मंगलवार को, विठला अपने पिता की गाली सुनने के बाद गुस्सा हो गया। उसने लोहे की रॉड उठाई और कत्ल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • फ्लाइट में बम की सूचना, आनन-फानन में दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारे गए यात्री,जानें पूरी खबर…

     फ्लाइट में बम की सूचना, आनन-फानन में दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारे गए यात्री,जानें पूरी खबर…

     

     

    नई दिल्ली : मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शुक्रवार अल-सुबह बम रखे होने की सूचना मिली। सुचना मिलने के बाद ही अफरा तफरी मच गई। फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट तड़के 3.20 बजे लैंड हुई। आनन-फानन में सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया। इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स थे।

    जानकारी के अनुसार अधिकारियों को अब तक विमान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

    सूत्रों के मुताबिक, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम की सोशल मीडिया साइट पर गुरुवार देर रात 11 बजे रूस से आ रहे विमान में बम की सूचना मिली थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फ्लाइट में बम होने की जानकारी सीआईएसएफ को ईमेल के जरिए मिली।

    इससे पहले पिछले हफ्ते ही डीजीसीए को ईरान से चीन जा रही एक फ्लाइट में भी बम होने की सूचना मिली थी। तब भारत की तरफ से एहतियात बरतते हुए ईरान की महान एयर की इस फ्लाइट को जयपुर में लैंड करने की पेशकश की गई थी। वायुसेना ने फ्लाइट को लैंड कराने के लिए सुखोई लड़ाकू विमान भी भेजे थे। हालांकि, बाद में इस फ्लाइट में बम की सूचना झूठी साबित हुई थी।

  • फांसी के फंदे से लटकी पाई गईं पूर्व सीएम की बेटी उमा माहेश्वरी,जानें पूरी खबर…

    फांसी के फंदे से लटकी पाई गईं पूर्व सीएम की बेटी उमा माहेश्वरी,जानें पूरी खबर…

     

    समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना में एक सनसनीखेज और हाइप्रोफाइल वारदात सामने आई है। तेलुगू देशम पार्टी (Telugu Desam party TDP) यानी टीडीपी के संस्थापक और पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी हैदराबाद में अपने आवास पर फांसी के फंदे से लटकी पाई गई हैं।

    Uma Maheshwari Death: तेलंगाना में फांसी के फंदे से लटकी पाई गईं पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी