Tag: घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

  • जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing जालंधर के इस स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Students fought outside this school in Jalandhar, one was seriously injured, the incident was caught on CCTV camera

    जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते अर्जुन नगर स्थित एक निजी स्कूल के 10वीं और 11वीं के छात्रों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि इसी बीच 11वीं कक्षा के छात्रों ने 10वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र की पहचान शिवपाल के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते घायल छात्र शिवपाल के दोस्त रजत ने बताया कि वे दोनों 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। छुट्टी के बाद जब वे घर जाने लगे तो 11वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी मोटरसाइकिल से शिवपाल की एक्टिवा में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और 11वीं के छात्रों ने तेजधार हथियार से शिवपाल पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। रजत ने बताया कि घायल हालत में शिवपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है, और उसके सिर पर 3 से 4 टाकें लगे हैं। वहीं यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि चार युवकों द्वारा एक युवक को घेरकर उस पर तेजधार हथियार सहित ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिये, जिससे उक्त छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रामामंडी इंस्पैक्टर राजेश अरोड़ा अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घायल युवक की हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने लोगों पर ढाया कहर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने लोगों पर ढाया कहर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    High speed Thar wreaks havoc on people in Ludhiana, incident captured in CCTV camera

    लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने लोगों पर ढाया कहर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     

    लुधियानाः लुधियाना के चौड़ा मार्केट के पास उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार बेकाबू थार ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस दौरान बाजार में खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बता दें कि एक यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने थार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार थार ने पहले एक शख्स को रौंदा उसके बाद दुकान के बाहर खड़ा सेल्समैन उसे देखने के लिए आगे बढ़ा तो थार ने उस युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि इस हादसे में एक युवक की दोनों टांगों में फैक्चर हो गया है। इस हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आस-पास के दुकानदार इकट्‌ठे हो गए। दुकानदारों ने थार चालक को काबू करना चाहा, लेकिन थार चालक गाड़ी छोड़ वहां से फरार हो गया। घायल हुए युवकों को पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवकों की पहचान वरुण, शरणजीत और मनिंदर के रूप में हुई है। बता दें कि यहां यह घटना हुई है वहां थोड़ी ही दूरी पर पुलिस थाना पड़ता है जहां पुलिस हर समय मौजूद रहती है।

  • इस इलाके की दुकानों को चोरो ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing इस इलाके की दुकानों को चोरो ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Thieves targeted shops in this area, incident captured in CCTV camera

    इस इलाके की दुकानों को चोरो ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     

    जालंधरः महानगर में चोरों को हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी जैसी नई वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। ऐसा ही एक नया मामला थाना डिवीजन न.3 के अन्तर्गत आते शहीद भगत सिंह चौक से सामने आया है। जहां चोरों ने पुलिस नाके से कुछ ही दूरी पर 4 दुकानों को अपना निशाना बनाया है चोर जहां से नकदी व अन्य सामान लेकर वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरो ने जालंधर पाइप फिटिंग, श्री चामुंडा, प्लाइंग इन और कलाराम चंद दुकान को निशाना बनाया है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए जालंधर पाइप फिटिंग के मालिक मोंटू मकक्ड़ निवासी जीटीबी नगर ने बताया कि आज सुबह जब वह रोजाना की तरह दुकान खोलने आए तो पता चला उनकी मार्किट में चोरो ने 3 दुकानों पर धावा बोला है। इसी दौरान जब उन्होंने अपनी दुकान खोलकर देखी तो उनकी दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। उनकी दुकान से भी चोर सामान लेकर फरार हो गए ।

    मोंटू ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दो चोर रात को 3 बजे के करीब उनकी मार्किट में आए थे। चोरो के मुंह ढके हुए थे। मोंटू ने बताया कि मुंह ढका हुआ होने के कारण चोरो की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर थाना 3 की पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है, ताकि चोरो के बारे में पता चल सके।

  • पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां, मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां, मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां, मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर चोरी लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार रात जंडियाला गुरु के पास मल्लियां गांव में स्थित पेट्रोल पंप से सामने आया है यहां लूट की नियत से आए लूटेरों ने गार्ड पर गोलियां बरसां दी। पिस्टल दिखा लूटने की कोशिश करने वाले एक लुटेरे की गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। बता दें कि यह वही पेट्रोल पंप है, जहां बीते महीने भी लुटेरे 90 हजार रुपए लूट कर ले गए थे।

    यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ लुटेरे के साथी का भी पता लगाया जा रहा है। हाईवे पर होने के चलते यह पेट्रोल पंप 24 घंटे सर्विस देता है। बीती 14 अक्टूबर को दो मोटरसाइकिल सवारों ने यहां लूट को अंजाम दिया था। पिस्टल व राइफल दिखा लुटेरे यहां से 90 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। पुलिस को तब भी सीसीटीवी दी गई थी, लेकिन लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से फरार थे।