
पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझाई पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार दंपति की हत्या का कारण मृतक पूर्व बीएसएफ जवान लश्कर सिंह ने प्रेम विवाह करने वाली अपनी ही बेटी और दामाद की हत्या के लिए सुपारी दी थी और आरोपितों ने न तो पैसे लश्कर सिंह को लौटाए और न ही लश्कर सिंह की बेटी और दामाद की हत्या की थी। जिस कारण लश्कर सिंह और आरोपितों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने इस मामले में 3 अरोपितों को नामजद कर दो अरोपित सरवण सिंह उर्फ सम्मा वासी गांव मंड, बलराज सिंह उर्फ बाजा वासी दकोहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लाइसेंसी .32 बोर रिवाल्वर और 30 गोलियां बरामद की है।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को एसएससपी बटाला अश्वनी गोटियाल ने बताया कि गांव मीके में दंपती हत्याकांड मामले में नामजद तीन आरोपियों की पहचान सरवन सिंह निवासी गांव मंड, बलराज सिंह निवासी गांव दकोहा और गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा निवासी मडियाला सभी थाना घुमान के रूप में हुई है। उक्त तीनों में से सरवन सिंह और बलराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा फरार है।








