लुधियाना में खेत में खेलने पर व्यक्ति ने 4 वर्षीय मासूम की गटर में फेंक कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

You are currently viewing लुधियाना में खेत में खेलने पर व्यक्ति ने 4 वर्षीय मासूम की गटर में फेंक कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Man kills 4-year-old by throwing him into gutter while playing in field in Ludhiana, accused arrested

लुधियाना में खेत में खेलने पर व्यक्ति ने 4 वर्षीय मासूम की गटर में फेंक कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते कस्बा माछीवाड़ा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपने खेत में खेलने पर एक चार साल के मासूम की गटर में फेंक कर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक बच्चे की पहचान अंशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबू लाल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बाबू लाल ने बलीबेग बस्ती नजदीक जमीन ठेके पर ली हुई है। आरोपी इस जमीन पर खेती करता है। बच्चे उसके खेत में खेलने आ जाते थे। इस कारण उसकी फसल खराब हो जाती है। वीरवार को अंशु अपने दोस्तों के साथ पतंग पकड़ने बाबू लाल के खेत में चला गया। आरोपी ने इसी वजह से गुस्से में आकर बच्चे को गटर में फेंक दिया। बच्चे की जब तालाश की तो उसका शव गटर से मिला। बाबू लाल ने बच्चों को खदेड़ा। मृतक बच्चे के पिता राजू साहनी ने बताया कि बाबू लाल ने अंशु को पकड़ लिया। खेत से कुछ दूरी पर उसने उसे गटर में गिरा दिया और फरार हो गया। लोगों ने जब मौके पर पहुंच अंशु को गटर से बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक अंशू की माता गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। गीता देवी ने कहा कि पुलिस उसे इंसाफ दे। बाबू लाल को फांसी होनी चाहिए। परिवार के मुताबिक अंशु और अन्य बच्चे आरोपी के खेत में खेलने चले गए। बाबू लाल डंडा लेकर बच्चों के पीछे पड़ गया। बाकी बच्चे बड़े थे जो भाग गए। अंशु छोटा होने की वजह से आरोपी के हाथ में आ गया। इसके बाद उसने बच्चे को मौत के घाट उतारा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *