सैला खुर्द में देवर ने दी भाभी को खौफनाक मौत, सब्बल मारकर किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

You are currently viewing सैला खुर्द में देवर ने दी भाभी को खौफनाक मौत, सब्बल मारकर किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

In Saila Khurd, brother-in-law gave a dreadful death to sister-in-law, killed by killing Sabbal, accused arrested

सैला खुर्द में देवर ने दी भाभी को खौफनाक मौत, सब्बल मारकर किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

 

 

सैला खुर्दः होशियारपुर के अंतर्गत आते गांव सैला खुर्द के जस्सोवाल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की लोहे की सब्बल मारकर हत्या कर दी। वारदात का पता चलते ही परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। जबकि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में मृतका के ससुर महेंद्र सिंह पुत्र करमचंद गांव जस्सोवाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके छोटे लड़के शिंद्र पाल की शादी करीब 17 वर्ष पहले अनीता देवी पुत्री सोहनलाल वासी माहलपुर के साथ हुई थी। शनिवार 5 नवंबर को उसका लड़का शिंदर पाल भैंस बेचने के लिए पशु मंडी कुराली में गया हुआ था तथा घर में उसकी बहू अनीता देवी अकेली थी। जब वह करीब 12:00 बजे अपने खेतों में से चारा लेकर घर लौटा तो उसका भतीजा हरप्रीत सिंह जिसने अपने हाथ में सबल पकड़ी हुई थी जो हमारे घर से बहुत तेजी से बाहर निकला तथा उसको देख कर भाग गया।

महेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा के जब उसने घर में जाकर देखा तो उसकी बहू अनीता देवी कमरे में डबल बेड के साथ फर्श के ऊपर गिरी पड़ी थी तथा उसके सर में से काफी खून निकल रहा था जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मृतक अनीता देवी के ससुर महेंद्र सिंह के बयानों के आधार पर हरप्रीत सिंह हैप्पी पुत्र परमजीत सिंह गांव जसोवाल के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *