Tag: मौत

  • कटरा ; सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

    कटरा ; सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

     

     

    कटरा : जम्मू-कश्मीर के कटरा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 55 साल थी। उन्होंने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारी है। मृतक जवान बिहार के पटना का रहने वाला था।

    दरअसल, मृतक जवान का नाम राजनाथ प्रसाद पुत्र लेफ्टिनेंट माधव मिस्त्री है, जो वर्तमान में कटरा स्थित 6वीं सीआरपीएफ बटालियन में तैनात था। 55 वर्षीय एएसआई ने कथित तौर पर खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली।

    इस घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के आला अधिकारी घायल एएसआई को लेकर कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन सीने के पास गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

    फिलहाल सीआरपीएफ ने मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही मौत के सही कारणों का पता लगा जा रहा है कि आखिर राजनाथ प्रसाद ने खुदकुशी क्यों की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अलग-अलग जगहों पर जवानों से जुड़े आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं।

  • चेकिंग के लिए रोकी गई गाड़ी;  बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली, मौत

     चेकिंग के लिए रोकी गई गाड़ी;  बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली, मौत

     

    हाजीपुर : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार प्रश्न उठा रहा है। इस बीच, वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने वाहन जांच के दौरान एक पुलिस जवान (कांस्टेबल) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए दौड़ाकर दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सूरज चौक पर सराय थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध जा रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक ने पुलिस के जवान पर गोली चला दी।

    सिपाही अमिताभ कुमार को चार गोलियां लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही मुंगेर का रहने वाला बताया जाता है। कहा जाता है कि हाल ही में वह स्थानांतरण होकर वैशाली जिले आया था।

    इधर, घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। हाजीपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

  • जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

    You are currently viewing जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

    जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

    • जालंधर की तहसील लोहियां में रेलवे अंडर ब्रिज में भरे पानी में ट्रैक्टर टाली डूब गई। जिससे इसे चला रहा किसान भी साथ ही डूब गया। इस घटना में किसान अजीत सिंह की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि लोहियां और गिद्दड़पिंडी रेलवे स्टेशनों के बीच लोगों की आवाजाही के लिए फाटक बंद कर अंडर ब्रिज बनाया गया है। इसमें बाढ़ का बदबू मारता पानी भरा हुआ है।

    बाढ़ के पानी में जलकुंभी तक उग आई थी। लोगों का कहना है कि अंडर ब्रिज में जमा पानी जिसे रेलवे को निकालना चाहिए था, उसे किसान अजीत सिंह निकाल कर सफाई के काम में जुटा हुआ था। जैसे ही किसान ने अडंर ब्रिज के नीचे जमा पानी में ट्रैक्टर-ट्राली उतारी तो पानी की गहराई इतनी थी कि वह ट्रैक्टर समेत उसी में डूब गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान अजीत सिंह की लाश तालाब बने अंडरब्रिज में तैरती हुई मिली थी। अजीत सिंह के शव को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। गांव के लोग इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और लाश को बाहर निकाल रेलवे के अधिकारियों को बताया । इसके बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी और पुलिस पहुंची।

    लोगों का कहना है कि किसान अजीत सिंह की मौत रेलवे की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग के साथ-साथ मृतक अजीत सिंह के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है।

  • बठिंडा में सरेआम युवती को गोलियों से भूना, हुई मौत

    You are currently viewing बठिंडा में सरेआम युवती को गोलियों से भूना, मौत

    बठिंडा में सरेआम युवती को गोलियों से भूना, मौत

     

    बठिंडा: पंजाब में आए दिन हो रही गोलाबारी और बढ़ रहे अपराधों से यहां लोगों में दहशत पाई जा रही है वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा में शुक्रवार देर शाम सामने आया जहां बस का इंतजार कर रही लड़की की कुछ लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी! सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा लडक़ी परफायरिंग करके उसकी हत्या कर दी गई।

    मृतका गांव कोटशमीर की बताई जा रही है। लोगों के अनुसार लडक़ी दो लडक़ों के साथ बातें कर रही थी, तभी नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल पर आया और लडक़ी से बहस की। तभी लडक़ी ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए तो मोटरसाइकिल सवार ने रिवाल्वर निकालकर गोलियां चला दीं। जिसके बाद लडक़ी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि घटना कोपु लिस चौकी से मात्र 5 मीटर की दूरी पर इस घटना कोअंजाम दे दिया गया। वारदात के बाद सनसनी फैल गई है।

  • पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां, मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां, मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरों ने गार्ड पर चलाई गोलियां, मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर चोरी लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार रात जंडियाला गुरु के पास मल्लियां गांव में स्थित पेट्रोल पंप से सामने आया है यहां लूट की नियत से आए लूटेरों ने गार्ड पर गोलियां बरसां दी। पिस्टल दिखा लूटने की कोशिश करने वाले एक लुटेरे की गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। बता दें कि यह वही पेट्रोल पंप है, जहां बीते महीने भी लुटेरे 90 हजार रुपए लूट कर ले गए थे।

    यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ लुटेरे के साथी का भी पता लगाया जा रहा है। हाईवे पर होने के चलते यह पेट्रोल पंप 24 घंटे सर्विस देता है। बीती 14 अक्टूबर को दो मोटरसाइकिल सवारों ने यहां लूट को अंजाम दिया था। पिस्टल व राइफल दिखा लुटेरे यहां से 90 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। पुलिस को तब भी सीसीटीवी दी गई थी, लेकिन लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से फरार थे।

  • भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर

    In Bhogpur, Sarebazar youth was cut with sharp weapons, death, people fled after seeing the scene… read full news

    भोगपुर में सरेबाजार युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मौत, मंजर देख भागे लोग…पढ़ें पूरी खबर

     

     

    भोगपुर: महानगर के अंतर्गत आते भोगपुर में एक युवक की बीती देर शाम सरेबाजार तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। सरेबाजार हुई हत्याकांड को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। वहीं सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भोगपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुएअ जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र बिशाखा सिंह निवासी निवासी वार्ड नं. 11 भोगपुर का नजदीकी गांव कालूबाहर थाना बुलोवाल के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार देर शाम मनजीत सिंह उर्फ जीता पर देर शाम उसी के गांव के नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल मनजीत को भोगपुर स्थित जौहल अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधऱ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने एक गांव के ही एक युवक सूरज राणा पुत्र सतपाल राणा और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व मंत्री कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व मंत्री कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking news: Nirmal Singh Kohar, nephew of former minister Kohar, shot himself, died, police engaged in investigation

    ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व मंत्री कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते शाहकोट को-आप्रेटिव बैंक के मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ (54) ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह कोहाड़ पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल नकोदर में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू करदी है।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 9 बजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने अपने घर में ही घरेवू विवाद के चलते लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ का उनके परिवार के एक सदस्य से झगड़ा हो गया था जिसके बाद मैनेजर ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय डी.एस.पी गुरप्रीत सिंह गिल और पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच शुरू की।

    मामले की जानकारी देते डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक निर्मल सिंह कोहाड़ के शव को कब्जे में ले लिया गया है। सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। निर्मल सिंह कोहाड़ की आत्महत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

  • लुधियाना में चाइनीज डोर ने ली एक ओर जान, पिता के साथ एक्टिवा पर जा रहे बच्चे का कटा गला, मौत

    You are currently viewing लुधियाना में चाइनीज डोर ने ली एक ओर जान, पिता के साथ एक्टिवा पर जा रहे बच्चे का कटा गला, मौत

    In Ludhiana, the Chinese door took one more life, the child going on Activa with his father had severed throat, died

    लुधियाना में चाइनीज डोर ने ली एक ओर जान, पिता के साथ एक्टिवा पर जा रहे बच्चे का कटा गला, मौत

     

    लुधियानाः महानगर के अधीन आते गांव गिल स्थित ईशर नगर में उस वक्त दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई जब माता-पिता के साथ स्कूटर पर दुगरी जा रहे 6 वर्षीय बच्चे की गर्दन चाइना डोर से कट गई। हादसा गिल कैनाल ब्रिज के पास हुआ। बच्चा स्कूटर पर आगे खड़ा था। बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया, मगर डाक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे में डोर की चपेट में आने से बच्चे के पिता की बाजू और छाती भी कट गई। मृतक बच्चे की पहचान दक्ष गिरी निवासी ईशर नगर के रूप में हुई है। वहीं, थाना सदर की पुलिस ने बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    पुलिस को दिए बयान में मरने वाले बच्चे दक्ष के पिता ध्रुव गिरी ने बताया कि 15 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ स्कूटर पर दुगरी जा रहे थे। दक्ष आगे खड़ा था और पत्नी छोटे बेटे के साथ पीछे की सीट पर बैठी थी। जब वे गिल कैनाल ब्रिज पर पहुंचे तो एक प्लास्टिक की पतंग की डोर दक्ष के गले में फंस गई जिससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। दक्ष के चीखने की आवाज सुनते ही उसने स्कूटर रोक दिया। ढलान होने के कारण स्कूटर के रुकने में भी समय लगा।

    थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दक्ष के पिता ध्रुव गिरी कार मैकेनिक हैं। स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी होने के कारण दोनों दुगरी इलाके में सामान खरीदने के लिए एक्टिवा पर गए थे। दक्ष स्कूटी के आगे खड़ा हुआ था। इस दौरान रास्ते में जीएनई कॉलेज के पास एक दम से प्लास्टिक डोर आगे आ गई और दक्ष की गर्दन कट गई। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक काफी खून बह चुका था।

  • तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

    You are currently viewing तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

    Speeding tipper hit a scooty rider, died

    तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

     

    लुधियानाः महानगर में थाना मेहरबान के अन्तर्गत आते बाजरा मोड़ पर बुधवार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। और टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार व्यक्ति मेहरबान की तरफ जा रहा था और उसके पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति सड़क पर गिर गया। इसके बाद टिप्पर का टायर नीचे गिरे व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया और उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान बलदेव नगर के रहने वाले तीर्थ राम के रूप में हुई है जो गांव खेड़ा में एक फैक्ट्री में काम करता था। आज सुबह भी वह अपने काम पर जा रहा था। मौके पर पहुंचे थाना मेहरबान के प्रभारी जगदीप सिंह गिल ने बताया की पुलिस ने उक्त टिप्पर चालक की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • भुलत्थ की रहने वाली प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो गुरदासपुर के युवक ने अमेरिका में लगाया फंदा, मौत

    You are currently viewing भुलत्थ की रहने वाली प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो गुरदासपुर के युवक ने अमेरिका में लगाया फंदा, मौत

    When the girlfriend of Bhulattha refused to marry, the youth of Gurdaspur set a trap in America, died

    भुलत्थ की रहने वाली प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो गुरदासपुर के युवक ने अमेरिका में लगाया फंदा, मौत

     

     

    गुरदासपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव भैणी मियां खान में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब गांव के युवक ने प्रेमिका के शादी से इंकार करने के बाद अमेरिका में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उक्त उक्त युवक की प्रेमिका ने उसको वाट्सअप पर ब्लाक कर दिया था और उससे बात करने से इंकर कर दिया था। जिसके बाद युवक परेशान रहने लगा था। मृतक के परिजनों ने लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है जिसके बाद पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक युवक की पहचान रेशम सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि उनका बेटा रेशम सिंह 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2019 में अमेरिका चला गया था। 12वीं में पढ़ते समय ही विधानसभा हलका करतारपुर के अंतर्गत आते भुलत्थ में रहने वाली एक लड़की उसके संपर्क में आई। दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद रेशम आइलेट्स करने के बाद अमेरिका चला गया।

    दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के वादे भी किए थे। पिछले माह अप्रैल में रेशम सिंह ने जल्द अमेरिका से आने और उससे शादी करने की बात कही। वह उसे तारीख तय करने की बात कर रहा था। जिसके बाद लड़की ने अचानक से उससे फोन पर बात करनी बंद कर दी। उसे फोन पर ब्लॉक भी कर दिया। वॉट्सऐप पर भी उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया, जिसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया। सुखदेव सिंह ने बताया कि 1 मई की सुबह उन्हें अमेरिका में रह रहे रिश्तेदारों का फोन आया, जिन्होंने रेशम सिंह के आत्महत्या करने की बात बताई।