
बठिंडा में सरेआम युवती को गोलियों से भूना, मौत
बठिंडा: पंजाब में आए दिन हो रही गोलाबारी और बढ़ रहे अपराधों से यहां लोगों में दहशत पाई जा रही है वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा में शुक्रवार देर शाम सामने आया जहां बस का इंतजार कर रही लड़की की कुछ लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी! सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा लडक़ी परफायरिंग करके उसकी हत्या कर दी गई।
मृतका गांव कोटशमीर की बताई जा रही है। लोगों के अनुसार लडक़ी दो लडक़ों के साथ बातें कर रही थी, तभी नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल पर आया और लडक़ी से बहस की। तभी लडक़ी ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए तो मोटरसाइकिल सवार ने रिवाल्वर निकालकर गोलियां चला दीं। जिसके बाद लडक़ी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना कोपु लिस चौकी से मात्र 5 मीटर की दूरी पर इस घटना कोअंजाम दे दिया गया। वारदात के बाद सनसनी फैल गई है।








Leave a Reply