Tag: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में किया ध्वजारोहण…

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को दी बड़ी राहत, पंजाब में अब रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त खत्म

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को दी बड़ी राहत, पंजाब में अब रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त खत्म

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट-2024’ को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इस एक्ट के तहत, 31 जुलाई 2024 तक खरीदे गए 500 वर्ग गज तक के प्लॉट्स की रजिस्ट्रियों के लिए अब एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि इसका उद्देश्य केवल छोटे प्लॉट मालिकों को राहत देना है, जबकि अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने बताया कि इस संशोधन से आम जनता को अपने प्लॉट्स की रजिस्ट्रियों में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और अवैध कॉलोनियों पर रोक लगेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नए संशोधन के अनुसार, यदि किसी ने 31 जुलाई, 2024 तक अवैध कॉलोनी में स्थित 500 वर्ग गज तक के क्षेत्र के लिए एक पावर ऑफ अटॉर्नी, स्टांप पेपर पर बेचने के लिए एक समझौता पत्र या अन्य कोई दस्तावेज तैयार किया है, तो एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बाद खरीदे गए प्लॉट्स पर एनओसी की आवश्यकता होगी और सभी सरकारी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान अवैध कॉलोनियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया और बार-बार अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया। उन्होंने कहा कि यह बिल उन लोगों के लिए सजा और जुर्माने की व्यवस्था करता है जिन्होंने अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया है। जुर्माना 25 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक हो सकता है और सजा 5 साल से 10 साल तक की हो सकती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बिल के तहत, अवैध कॉलोनाइज़र अब भी अपनी गलत गतिविधियों की जिम्मेदारी उठाएंगे और आम जनता को इन समस्याओं का सामना करने से राहत मिलेगी। उन्होंने इस कदम को पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया और कहा कि यह बिल उन करोड़ों लोगों को राहत प्रदान करेगा जिन्होंने गलती से अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई लगाई थी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपने किए गए गलत कामों के लिए माफी मांग रहे हैं, जबकि जनता ने पहले ही उन्हें खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि गलती के लिए माफी मांगी जा सकती है, लेकिन अपराध की माफी नहीं होती।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में उठा कर पहुंचे घर

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में उठा कर पहुंचे घर

     

     मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में उठा कर पहुंचे घर

     चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने वीरवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची और मां दोनों तंदरुस्त है। वहीं, अब उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। शुक्रवार सुबह दोनों घर पहुंच गए। इस मौके परिवार को लेने के लिए CM भगवंत मान खुद अस्पताल पहुंचे हुए थे।

    उन्होंने नवजन्मी बच्ची को गोद में उठाया हुआ था। अस्पताल के गेट पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों व प्रबंधकों से बातचीत और उनका धन्याद किया। इससे पहले वीरवार को उन्होंने खुद सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा था कि वाहेगुरु ने बेटी की दाद बख्शी है। जच्चा-बच्चा दोनों तंदरुस्त है। मोहाली के फेज-8 के अस्पताल से सीएम के परिवार का काफिला सीधे चंडीगढ़- पंजाब सीएम रिहायशी के लिए निकला।

    काफिले में कई वाहन शामिल थे। सिक्योरिटी का कड़ा पहरा था। सीएम ने पूरे रास्ते में बेटी को अपने हाथों में उठाया था। सीएम आवास पहुंचते ही सीएम भगवंत व उनकी पत्नी गाड़ी से नीचे उतर गए। फूलों और ढोल की थाप पर बेटी और पत्नी का स्वागत हुआ। इसके बाद वह मीडिया वालों से मिले और घर के अंदर दाखिल हुए।

     

     

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ली पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक, चुनाव के दौरान नशा तस्करी को रोकने के आदेश

     मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ली पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक, चुनाव के दौरान नशा तस्करी को रोकने के आदेश

    आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है।

    CM Bhagwant Mann held meeting with police officers in Ludhiana
    पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम मान
    मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने बुधवार को लुधियाना पुलिस लाइन में पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। इस दौरान पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा हुई।
    मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी किए कि कुछ ही समय में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे। मान ने पुलिस को चुनाव के दौरान पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने और नशा तस्करी पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए। इस दौरान पंजाब के सभी जिलों के पुलिस प्रमुख मौजूद थे।

    आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है। इस दौरान बाहर से भी पैरामिलिट्री फोर्सेस पंजाब के अलग-अलग शहरों में आएंगे। पंजाब में धार्मिक स्थान पर चेकिंग के दौरान वहां की मर्यादा के अनुसार काम किया जाए। इसके साथ-साथ आदेश जारी किए कि चुनाव के दौरान नशा तस्करों पर भी लगाम लगाई जाए। साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों को आदेश जारी किया कि पंजाब में निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाए जाएं।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण; शहीदों के परिवार को सौंपा एक-एक करोड़ का चेक

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण; शहीदों के परिवार को सौंपा एक-एक करोड़ का चेक

     

     

    जालंधर : जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को पीएपी और पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 2999 पुलिस जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री को सलामी दी। इस दौरान मान ने शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिवारों को पंजाब पुलिस बीमा योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का रंग दिखना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में नवनियुक्त कांस्टेबलों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ राजनीतिक रैलियां होती थीं, लेकिन अब लोगों से जुड़े समारोह होते हैं। पहली बार 2999 सिपाहियों की परेड कराई गई है, जिनमें 1098 महिला पुलिस और 1901 लड़के शामिल हैं। युवाओं ने सैन्य स्तर की पासिंग आउट परेड की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्ती का दौर जारी है, अभी तो शुरुआत हुई है। हर साल पंजाब पुलिस को अपडेट किया जाएगा। हर साल होगी भर्ती।

    उन्होंने कहा कि 4 साल तक का नोटिफिकेशन दिया गया है। जनवरी में नोटिफिकेशन, मई जून में पेपर, जुलाई अगस्त में रिजल्ट, अक्टूबर में फिजिकल टेस्ट और नवंबर में नियुक्ति पत्र। इसके साथ ही पंजाब फिर से नंबर 1 राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाहियों और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 54 सिपाही और 12 स्पोर्ट्स कोटे रखे जाएंगे।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं बाढ़ के पानी में उतर कर लिया राहत कामों का जायज़ा

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं बाढ़ के पानी में उतर कर लिया राहत कामों का जायज़ा

     

     

    संगरूर – किसी मुख्यमंत्री की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने की पुरानी रिवायत को ख़त्म करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बाढ़ के पानियों में स्वयं उतर कर राहत कामों का जायज़ा लिया।
    मुख्यमंत्री ने सफ़ेद-कुर्ता पायजामा पहना हुआ था परन्तु राहत कामों की निगरानी करने के लिए वह बिना कोई झिझक महसूस किये राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों और जि़ला प्रशासन के साथ बाढ़ के पानी में उतर गए। भगवंत मान बाढ़ से प्रभावित पानी के साथ भरे खेतों में भी गए जहाँ जे. सी. बी. से किये जा रहे काम की स्वयं निगरानी की। घग्गर के साथ लगते प्रभावित इलाकों का जायज़ा लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में जुटे रहने के आदेश देते हुये कहा कि लोगों को किसी किस्म की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरीका, स्पेन जैसे विकसित देशों को भी बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और कुदरत ने राज्य में तबाही मचायी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों और पंजाब में लगातार पड़ रही बारिश ने राज्य में यह स्थिति पैदा की है। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए वचनबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन सबसे महत्वपूर्ण है जिस कारण इसकी सुरक्षा के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने निचले और बाढ़ की संभावना वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जिससे उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार का फर्ज बनता है कि लोगों को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करने का समय नहीं है, बल्कि सभी पंजाबियों को इस कुदरती आपदा के साथ निपटने के लिए एकजुट होना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि वह अपने से पहले मुख्यमंत्रियों की तरह सर्वेक्षण करने के लिए हैलीकॉप्टर पर चक्कर नहीं लगा रहे बल्कि वह ज़मीनी स्तर पर असली स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति चिंताजनक है परन्तु फिर भी राज्य सरकार लोगों के नुक्सान को कम करने के लिए हर संभव यत्न कर रही है।
    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण फसलों, घरों और अन्य नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि बारिशों के कारण हुए नुकसान का पहल के आधार पर पता लगाने के लिए तुरंत गिरदावरी करने के लिए डिप्टी कमिशनरों को विस्तृत हिदायतें जारी की गई हैं। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार कुदरत के कहर से उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार राज्य भर में लगातार बारिश पडऩे के बाद पैदा हुई स्थिति पर बाकायदा नजऱ रख कर उनकी सेवा करने के लिए मौजूद है। उन्होंने कहा कि यह एक कुदरती आपदा है और सभी के पूर्ण सहयोग के कारण ही इसका ज़ोरदार ढंग के साथ मुकाबला किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस संकट से निजात पाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने लोगों को किसी भी बात की चिंता न करने की अपील की क्योंकि राज्य सरकार पहले ही स्थिति को सुखद बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर राज्य के हर कोने से मिनट- मिनट पर स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश किसी भी व्यक्ति के बस से बाहर है परन्तु लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि पहले ही सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने- अपने क्षेत्रों में जुटे हुए हैं और इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक पहुँच कर रहे हैं।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब में बढ़ी हुई बिजली दरों का खर्च उठाएगी पंजाब सरकार

     

    चंडीगढ़ : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के होते ही पंजाब में बिजली महंगी हो गई है। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के नए टैरिफ चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। इनके अनुसार पंजाब में 16 मई से बिजली दरें महंगी होंगी।

    हालांकि सीएम भगवंत मान ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का खर्चा सरकार वहन करेगी, आम लोगों पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी का खर्चा पंजाब सरकार देगी। इसका आम लोगों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 600 यूनिट वाली योजना के एक भी मीटर पर असर नहीं पड़ेगा।

    नए टैरिफ के अनुसार, 2 किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट के लिए दर 3.49 रुपए से बढ़ाकर 4.19 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। इसके साथ ही फिक्स चार्ज भी 35 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। 101 से 300 यूनिट तक दर 5.84 रुपए से बढ़ाकर 6.64 रुपए प्रति यूनिट और 300 से अधिक यूनिट के लिए 7.30 रुपए से बढ़ाकर 7.75 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है।

    इसी प्रकार 2 से 7 किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए पहले 100 यूनिट तक दर 3.74 रुपए की जगह अब 4.44 रुपए होगी। 100 से 300 तक 5.84 रुपए के बजाय 6.64 रुपए प्रति यूनिट, 300 से अधिक के लिए 7.30 रुपए की जगह 7.75 रुपए प्रति यूनिट देने होंगे। इस वर्ग के लिए फिक्स चार्ज 60 से बढ़ाकर 75 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। 7 से 50 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए दरें अब पहले 100 यूनिट 4.64 रुपए की जगह 5.34 रुपए प्रति यूनिट, 100 से 300 के लिए 6.50 रुपए की जगह 7.15 रुपए प्रति यूनिट और 300 से अधिक के लिए 7.50 रुपए की जगह 7.75 रुपए प्रति यूनिट होगी। इस वर्ग के लिए फिक्स चार्ज 95 से बढ़ाकर 110 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं।

    वहीं 50 से 100 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए शुल्क 6.43 रुपए की बजाय 6.75 रुपए प्रति यूनिट होंगे। इस श्रेणी के लिए फिक्स चार्ज 115 से बढ़ाकर 130 रुपए प्रति किलोवाट किए गए हैं। 100 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए 6.63 की जगह अब 6.96 रुपए प्रति किलोवाट दर होगी और फिक्स चार्ज 125 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए प्रति किलोवाट किए गए हैं।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में किया ध्वजारोहण…

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में किया ध्वजारोहण…

    राज्य स्तरीय समारोह की सुरक्षा में लुधियाना पुलिस के करीब 4000 जवानों की तैनाती कमिश्नरेट इलाके में की गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों व धार्मिक स्थलों के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम है।

    लुधियाना में सीएम भगवंत मान ने किया ध्वजारोहण।
    लुधियाना में सीएम भगवंत मान ने किया ध्वजारोहण
    76वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में सोमवार सुबह गुरु नानक स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। वे रात को ही लुधियाना पहुंचे। सीएम मान की सुरक्षा में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है। उनके लिए बुलेटप्रूफ स्टेज बनाया गया है। इस आयोजन में सभी विधायक मौजूद रहे। आजादी समारोह खत्म होने के बाद सीएम भगवंत मान ने चांद सिनेमा के पास मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। सीएम मान ने कहा कि आज 75 आम आदमी क्लिनिक पंजाब की जनता को समर्पित किए। यह सिलसिला कई चरणों में जारी रहेगा। अपनी गारंटी के अनुसार हम पूरे पंजाब में क्लीनिक खोलेंगे। पंजाब के हर एक व्यक्ति को मुफ़्त और अच्छा इलाज प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। पंजाब अब सेहतमंद बनेगा।