मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में किया ध्वजारोहण…

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में किया ध्वजारोहण…

राज्य स्तरीय समारोह की सुरक्षा में लुधियाना पुलिस के करीब 4000 जवानों की तैनाती कमिश्नरेट इलाके में की गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों व धार्मिक स्थलों के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम है।

लुधियाना में सीएम भगवंत मान ने किया ध्वजारोहण।
लुधियाना में सीएम भगवंत मान ने किया ध्वजारोहण
76वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में सोमवार सुबह गुरु नानक स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। वे रात को ही लुधियाना पहुंचे। सीएम मान की सुरक्षा में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है। उनके लिए बुलेटप्रूफ स्टेज बनाया गया है। इस आयोजन में सभी विधायक मौजूद रहे। आजादी समारोह खत्म होने के बाद सीएम भगवंत मान ने चांद सिनेमा के पास मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। सीएम मान ने कहा कि आज 75 आम आदमी क्लिनिक पंजाब की जनता को समर्पित किए। यह सिलसिला कई चरणों में जारी रहेगा। अपनी गारंटी के अनुसार हम पूरे पंजाब में क्लीनिक खोलेंगे। पंजाब के हर एक व्यक्ति को मुफ़्त और अच्छा इलाज प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। पंजाब अब सेहतमंद बनेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *