Tag: पढ़ें पूरी खबर…

  • बड़ा हादसा: ट्रक-बस की बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल,पढ़े पूरी खबर…

    बड़ा हादसा: ट्रक-बस की बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल,पढ़े पूरी खबर…

     

    बहराइच : बहराइच जिले के टप्पे सिपाह क्षेत्र में बुधवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ, जब कोहरे की वजह से तेज रफ़्तार ट्रक लखनऊ ईदगाह डिपो की रोडवेज को साइड से टक्कर मार दी। हादसा जरवल थाना क्षेत्र के घर्घरा घाट के समीप की है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर सीओ और एसडीएम कैसरगंज मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू करवाया। हादसे का शिकार हुई बस लखनऊ से बहराइच जा रही थी।

    जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक गलत साइड से आ रहा था, जब उसने रोडवेज बस को टक्कर मारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

  • मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक मिलने वाली स्कॉलरशिप पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक,पढ़े पूरी खबर…

    मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक मिलने वाली स्कॉलरशिप पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक,पढ़े पूरी खबर…

    लखनऊ : केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मदरसों में कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शैक्षिक सत्र 2022-23 से छात्रवृत्ति देने पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में निर्देश जारी कर दिये गए हैं। अभी तक मदरसों में 1 से 5 तक के बच्चों को 1000 रुपए छात्रवृत्ति मिलती थी। वहीं, 6 से 8 तक के बच्चों को अलग-अलग कोर्स के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलती थी।

    बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार का मानना है कि शिक्षा के अधिकार के तहत कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई मुफ्त है। इसके अलावा छात्रों को अन्य जरूरी वस्तुएं भी दी जाती हैं। मदरसों में मिड डे मील और किताबे फ्री मिलती हैं। ऐसे में सरकार ने छात्रवृत्ति बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, 9वीं और 10वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति पहले की तरह ही मिलती रहेगी। उनके आवेदन लिए जाएंगे।

    बताया जा रहा है कि पिछले साल राज्य के 16558 मदरसों में 4 से 5 लाख बच्चों को छात्रवृत्ति मिली थी। इस बार भी नवंबर में मदरसों के बच्चों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया था। लेकिन केंद्र सरकार ने अचानक छात्रवृत्ति बंद करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने पहले ही छात्रवृत्ति बंद कर दी है।

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने हाल ही में मदरसों के सर्वे कराए थे। इसमें 8496 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। सर्वे के दौरान इन मदरसों के आय का स्रोत जकात (दान) बताया गया है। ऐसे में अब यूपी सरकार मदरसों के आय के स्रोत की जांच करवाने की तैयारी कर रही है।

    दरअसल, नेपाल से लगे बॉर्डर इलाकों में बड़ी संख्या में गैरमान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं। नेपाल से लगे बॉर्डर इलाके सिद्धार्थनगर में 500, बलरामपुर में 400 , बहराइच और श्रावस्ती में 400 , लखीमपुर में 200, महाराजगंज में 60 से ज्यादा मदरसे गैरमान्यता प्राप्त मिले है। इन मदरसों में कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, सऊदी और नेपाल से जकात मिली है। ऐसे में अब इनके स्रोत की जांच की जाएगी।

  • जालंधर में शिव ज्योति स्कूल के बाहर तलवारें लेकर आए सैंकड़ों युवक, किया खूब हंगामा, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing जालंधर में शिव ज्योति स्कूल के बाहर तलवारें लेकर आए सैंकड़ों युवक, किया खूब हंगामा, पढ़ें पूरी खबर…

    Hundreds of youths brought swords outside Shiv Jyoti School in Jalandhar, created a lot of ruckus, read full news…

    जालंधर में शिव ज्योति स्कूल के बाहर तलवारें लेकर आए सैंकड़ों युवक, किया खूब हंगामा, पढ़ें पूरी खबर…

     

    जालंधरः महानगर में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शिव ज्योति स्कूल के बाहर शनिवार सुबह सैंकड़ों युवक हाथों में तेजधार हथियार लेकर हु़ड़दंग मचाने लगे। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलसि को देखकर सारे युवक वहां से फरार हो गए। जानकारी अनुसार, प्रधानगी के चलते यह सारा हंगामा हुआ है। नया प्रधान चुनने को लेकर सभी युवक आमने-सामने हो गए।

    वहीं, स्कूल के स्टाफ ने कहा कि जब युवकों को बहुत बड़ा काफिला स्कूल गेट के बाहर आकर खड़ा हो गया तो स्कूल प्रबंधन को स्कूल के सारे गेट बंद करने पड़े। स्कूल की प्रिंसिपल परवीन शैली ने कहा कि जिस वक्त युवकों को मॉब आया उस वक्त स्कूल में छुट्टी का समय था। स्कूल के स्टाफ ने कहा कि बच्चों को छुट्टी के वक्त मुख्य गेट से निकालने की बजाय पीछे के गेट से बाहर निकालना पड़ा।

    इस घटना से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। स्कूल में मौजूद बच्चे, स्टाफ व अन्य लोग सहम गए। हुल्लड़बाजी करने वाले युवकों ने तलवारों से स्कूल के आस-पास स्थित घरों के बाहर खड़े वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। युवकों ने मोहल्ले में जहां सरेआम हथियार लहराए वहीं पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे भी बजाए।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए एसआई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार हुए युवकों को काबू करने के लिए रेड की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा जिन लोगों के वाहनों के शीशे तोड़े गए हैं, उनकी शिकायत के आधार पर भी पुलिस बनती कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक तो यही पता चला है कि प्रधानगी को लेकर आज युवकों द्वारा गुंडागर्दी की गई है।

  • पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, फिल्म निर्देशक और आरजे सुखदीप सुखी की सड़क दुर्घटना में मौत, पढें पूरी खबर…

    You are currently viewing पंजाबी इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, फिल्म निर्देशक और आरजे सुखदीप सुखी की सड़क दुर्घटना में मौत, पढें पूरी खबर…

    A wave of mourning prevailed in the Punjabi industry, film director and RJ Sukhdeep Sukhi died in a road accident, read the full news…

    पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, फिल्म निर्देशक और आरजे सुखदीप सुखी की सड़क दुर्घटना में मौत, पढें पूरी खबर…

     

    जालंधरः पंजाबी फिल्मों में एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक की भूमिका निभाने वाले जालंधर के युवा फिल्म निर्देशक और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह उर्फ सुखी का बुधवार देर रात निधन हो गया। बता दें की 23 नवंबर रात को जालंधर में हुए एक एक्सीडेंट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जालंधर रामा मंडी के जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बाद देर रात इलाज के दौरान उनकी  मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म जगत और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

    जानकारी अनुसार, सुखदीप सिंह उर्फ सुखी कॉलेज के समय से ही युवा दिलों की धड़कन थे। वह कॉलेज के समय से ही स्टेज परफॉर्मेंस करने लगे थे। कॉलेज में नाटकों से लेकर किसी कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन करने के लिए हमेशा सुखी को ही याद किया जाता था। कॉलेज के बाद सुखी ने रेडियो की दुनिया में कदम रखा। रेडियो जॉकी के रूप में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद सुखी के अंदर से एक्टिंग का कीड़ा नहीं गया।

    गौरतलब है कि सुखदीप सिंह सुखी ने साल 2018 में फिल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने 2018 में पहली पंजाबी फिल्म ‘इश्क न होवे रब्बा’ का निर्देशन किया था, उसके बाद 2020 में उन्होंने बीकानेरी फीम और साल 2020 में ही नो..नो..नो फिल्म में बतौर डायरेक्टर अपनी भूमिका निभाई थी। फिल्म डायरेक्टर सुखदीप सिंह सुखी के नजदीकियों ने बताया कि छोटी उम्र में ही सुखी कई उपलब्धियां हासिल की थी। वह कला का धनी था। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले उसके माता-पिता का निधन हुआ था। उससे भी वह बहुत दुखी था। दोनों की एक के बाद एक मौत होने के वह टूट गया था, लेकिन अब खुद सुखदीप भी उन्हीं के पास चला गया।

  • ब्रेकिंग न्यूजः शिअद ने किया बीबी जगीर कौर को किया शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर..

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः शिअद ने किया बीबी जगीर कौर को किया शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर..

    Breaking news: SAD expelled Bibi Jagir Kaur from Shiromani Akali Dal, read full news..

    ब्रेकिंग न्यूजः शिअद ने किया बीबी जगीर कौर को किया शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर..

     

    जालंधरः बीबी जगीर कौर के बागी तेवरों को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जगीर कौर अकाली दल से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक आज सिकंदर सिंह मलूका की प्रधानगी में हुई। जिसमें बीबी जगीर कौर आज 12 बजे तक समय दिया था परंतु बीबी जगीर कौर ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया जिसके चलते बीबी जगीर पर अनुशासनीय कमेटी ने कार्रवाई की है।

    बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जगीर कौर को 3 बार मौका दिया गया। उन्हें आज 12 बजे तक दफ्तर में आने के लिए आमंत्रित किया गया था। अकाली दल ने कल 2 बजे बठिंडा में अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी की बैठक बुलाई थी। अकाली दल ने बीबी जगीर कौर को लेकर फाइल तैयार कर ली थी और पार्टी कार्रवाई के मूड में थी परंतु बीबी जगीर कौर को कल अनुशासनीय कमेटी ने एक और मौका दिया था।

    गौरतलब है कि बीबी जगीर कौर एसजीपीसी की प्रधान रह चुकी हैं। एसजीपीसी का 9 नवंबर को चुनाव है जिसे लेकर बीबी जगीर कौर के तीखे तेवर सामने आए थे और कल घोषणापत्र भी जारी किया था।

  • जालंधर पुलिस ने सुबह-सुबह चलाया सर्च ऑपरेशन, हथियारबंद 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, पढें पूरी खबर…

    You are currently viewing जालंधर पुलिस ने सुबह-सुबह चलाया सर्च ऑपरेशन, हथियारबंद 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, पढें पूरी खबर…

    Jalandhar police conducted search operation early in the morning, 3 armed gangsters arrested, read full news…

    जालंधर पुलिस ने सुबह-सुबह चलाया सर्च ऑपरेशन, हथियारबंद 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, पढें पूरी खबर…

     

    जालंधरः जिले के अधीन आते उपमंडल भोगपुर के गांव चक्क झंडू गांव में मंगलवार सुबह चलाए गए सर्च ऑपरेशन दौरान पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने वहां से पुलिस ने 3 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। गैंगस्टरों से आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं। गांव में करीब 7 घंटे यह ऑपरेशन चला। पुलिस द्वारा इनसे गहराई से पूछताछ की जाएगी।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि गांव चक झंडू में कुछ संदिग्ध छुपे हुए हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सुबह दिन निकलने से पहले ही गांव की घेराबंदी पर डाली। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था। गांव के कुछ मोहतबर लोगों को लेकर गन्ने के खेतों की घेराबंदी की गई। पुलिस ने ड्रोन की मदद से गांव में कमांद का सर्च ऑपरेशन चलाया।  ड्रोन के माध्यम से ही पुलिस को पता चला कि हथियारबंद खेतों में ही छुपे हुए हैं। ड्रोन ने जिस जगह पर संदिग्धों के छुपे होने की लोकेशन भेजी थी उस निश्चित स्थान को घेरकर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने जवान कमांद के भीतर भेजे। जवानों को देखकर कमांद में छुपे गैंगस्टरों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस के जवानों ने गैंगस्टरों को वहीं पर धर दबोचा।

    हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस के ही जवानों ने बताया कि जब खेतों में सर्च ऑपरेशन चल रहा था तो गैंगस्टरों को इसकी भनक लग गई थी। ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि गैंगस्टरों ने सुबह फायरिंग भी की थी। जिले की देहात पुलिस ने गांव में तो सर्च ऑपरेशन चलाया ही है साथ ही गांव से बाहर सड़कों पर भी नाकाबंदी की है। आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही है वहीं, दोपहिया और चौपहिया वाहनों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।

  • संगरूर वासियों ने लगाए सीएम भगवंत मान के गुमशुदा होने के पोस्टर, पढें पूरी खबर…

    You are currently viewing संगरूर वासियों ने लगाए सीएम भगवंत मान के गुमशुदा होने के पोस्टर, पढें पूरी खबर…

    संगरूर वासियों ने लगाए सीएम भगवंत मान के गुमशुदा होने के पोस्टर, पढें पूरी खबर…

     

    संगरूरः संगरूर के धूरी हल्के से लम्बे समय तक लोगों की सार ना लेने के विरोध में लोगों ने भगवंत मान के शहर भर में गुमशुदा के तलाश के पोस्टर चिपका दिए हैं। इन पोस्टरों पर धूरी दिआं कंधां ते लिखियां, साड्डा एमएलए कदे नहीं दिखेयां के पोस्टरों से दीवारें भरे हुई है। भारतीय जनता पार्टी हलका धूरी की ओर से शहर भर की दीवारों पर यह पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को आडे हाथों लेने का प्रयास किया गया है।

    जानकारी अनुसार, धूरी से विधायक रहे और सीएम भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद सिर्फ एक बार ही धूरी में पहुंचे थे, जबकि अब लंबे समय से उनकी ओर से धूरी की तरफ रुख नहीं किया गया है। लोगों का रोष है कि सरकार बनने पर भगवंत मान ने एलान किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार चंडीगढ़ से नहीं, बल्कि गांवों से चलेगी, लेकिन सत्ता संभालने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री ने अपने हलके की सार नहीं ली।

    बता दें कि हलका धूरी बदहाली के दौर से गुजर रहा है और लोग खुद को ठग्गा सा महसूस कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में हलका धूरी का विधायक गुमशुदा है के नारे लगाते हुए रोष जाहिर किया। भाजपा के जिला प्रधान व हलका धूरी के इंचार्ज रणदीप सिंह दियोल ने कहा कि धूरी हलके से जीत कर विधायक व फिर मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने कभी दोबारा मुंडकर धूरी कदम नहीं रखा है। हलके के लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करने के बाद हलके को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुला दिया है।  पंजाब के लोगों के साथ झुठे वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम साबित रही है।

  • जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की गुम हुई फाइल मामले में आया नया मोड़, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 2 अधिकारीयों को किया सस्पेंड, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की गुम हुई फाइल मामले में आया नया मोड़, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 2 अधिकारीयों को किया सस्पेंड, पढ़ें पूरी खबर…

    Jalandhar Improvement Trust’s missing file has a new twist in the case, two officers of the Improvement Trust have been suspended, read the full news…

    जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की गुम हुई फाइल मामले में आया नया मोड़, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 2 अधिकारीयों को किया सस्पेंड, पढ़ें पूरी खबर…

     

     

    जालंधरः महानगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। इसी कड़ी में पंजाब सरकार द्वारा चीफ विजिलेंस अफसर की सिफारिश पर ट्रस्ट के सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा और कलर अनुज राय को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आर्डर बुधवार देर शाम जारी हुए हैं। अनुज राय सात लाख की गड़बड़ी में 15 दिन पहले ही निलंबित हो चुके हैं और इसमें निलंबन अधीन है।

    जानकारी अनुसार, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर से गायब हुई करीब 100 फाइलों की लिस्ट बनी है, जिसे लेकर अधिकारी और कर्मचारियों पर सस्पेंशन की तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही हैं। लोकल बाडी डिपार्टमेंट के जारी आदेशों के तहत चीफ विजिलेंस अफसर की जांच में सूर्य एनक्लेव प्लॉट नंबर 356 बी 1, 32 सी, 552 भी, 31 सी और सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन के 43 सी प्लाट की फाइलों में गड़बड़ी मिली है। चीफ विजीलैंस अफसर की जांच में कई फाइलों को लेकर अजय मल्होत्रा और अनुज राय की भूमिका के चलते उनके सस्पेंशन की सिफारिश हो रही थी इसी को लेकर सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इन कर्मचारियों को सस्पेंड के बाद नियमों और हिदायतों के अनुसार भत्ता जरूर मिलेगा।

    बता दें कि चीफ विजिलेंस अफसर ने करीब डेढ़ महीने पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में छापेमारी की थी और कई फाइलें जब्त की थी। चीफ विजिलेंस अफसर राजीव सेखड़ी की जांच के बाद ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में साधनों की गड़बड़ी के आरोप में इओ परमिंदर सिंह गिल, अकाउंटेंट आशीष और क्लर्क अनुज राय को 15 दिन पहले से निलंबित किया गया था।

  • हरिद्वार-रुड़की समेत 6 रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पढें पूरी खबर…

    You are currently viewing हरिद्वार-रुड़की समेत 6 रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पढें पूरी खबर…

    6 railway stations including Haridwar-Roorkee received bomb threats, read full news

    हरिद्वार-रुड़की समेत 6 रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पढें पूरी खबर…

     

    उत्तराखंडः देवभूमि उत्तराखंड में रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों के अलावा हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है।

    जानकारी अनुसार, रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र बेहद टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है। इसमें उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों के साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस चिट्ठी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसे लेकर उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों सहित प्रमुखता स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

    जिक्रयोग्य है कि अप्रैल 2019 में इसी तरह का एक पत्र रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिला था, जिसमें 13 मई को रेलवे स्टेशनों पर धमाके किए जाने की धमकी दी गई थी। उसके बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि इस तरह के धमकी भरे पत्र नवंबर 2021 में मेरठ और हापुड के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को भी मिले थे। उत्तराखंड में छह रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पिछले 20 साल से इस तरह के धमकी भरे पत्र भेज रहा है। फिर भी एहतियात बरती जा रही है।

  • पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनते ही विवादों में घिरे राजा वड़िंग, चंडीगढ़ निगम ने लगाया 29 हजार का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनते ही विवादों में घिरे राजा वड़िंग, चंडीगढ़ निगम ने लगाया 29 हजार का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर…

    Raja Vading embroiled in controversies as soon as he became the new President of Punjab Congress, Chandigarh Corporation imposed a fine of 29 thousand, read full news …

    पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनते ही विवादों में घिरे राजा वड़िंग, चंडीगढ़ निगम ने लगाया 29 हजार का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर…

     

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रधान का पद संभालते ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बुरे फंस गए हैं। बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में राजा वड़िंग का ताजपोशी समारोह हुआ। राजा वड़िंग का यह शपथ समारोह अब विवाद के घेरे में आ गया है। क्योंकि चंडीगढ़ नगर निगम ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजा वड़िंग पर 29 हजार का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि यह जुर्माना बिना मंजूरी और पोस्टर लगाने को लेकर लगाया गया है। अब पंजाब के नए कांग्रेस प्रधान को यह जुर्माना देना होगा।

    गौरतलब है कि बीते दिन ही राजा वड़िग ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान के रूप में अपना चार्ज संभाला था, इस दौरान उनके स्वागत के लिए वृक्षों पर पोस्टर और बैनर लगा दिए गए थे और इसकी मंजूरी भी नहीं ली गई थी, जबकि शहर में बिना मंजूरी के विज्ञापन बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं है। सुबह ही इसकी शिकायत कमिश्नर आनिंदिता मित्रा को किसी ने मोबाइल फोन पर दी, जिसके बाद 11 बजे तक इन पोस्टर और बैनर को अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने जब्त किया। कार्रवाई करने के लिए नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी सुनील दत्त भी मौके पर पहुंचे।

    जिक्रयोग्य है कि शहर में विज्ञापन कंट्रोल एक्ट के तहत इस तरह के पोस्टर और बैनर लगाने की मंजूरी नहीं है। जिसके बाद चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया गया। वहीं, नगर निगम ने जुर्माने की राशि को 10 दिन के भीतर जमा करवाने का आदेश दिया है।