जालंधर पुलिस ने सुबह-सुबह चलाया सर्च ऑपरेशन, हथियारबंद 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, पढें पूरी खबर…
जालंधरः जिले के अधीन आते उपमंडल भोगपुर के गांव चक्क झंडू गांव में मंगलवार सुबह चलाए गए सर्च ऑपरेशन दौरान पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने वहां से पुलिस ने 3 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। गैंगस्टरों से आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं। गांव में करीब 7 घंटे यह ऑपरेशन चला। पुलिस द्वारा इनसे गहराई से पूछताछ की जाएगी।
बताया जा रहा है कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि गांव चक झंडू में कुछ संदिग्ध छुपे हुए हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सुबह दिन निकलने से पहले ही गांव की घेराबंदी पर डाली। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था। गांव के कुछ मोहतबर लोगों को लेकर गन्ने के खेतों की घेराबंदी की गई। पुलिस ने ड्रोन की मदद से गांव में कमांद का सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन के माध्यम से ही पुलिस को पता चला कि हथियारबंद खेतों में ही छुपे हुए हैं। ड्रोन ने जिस जगह पर संदिग्धों के छुपे होने की लोकेशन भेजी थी उस निश्चित स्थान को घेरकर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने जवान कमांद के भीतर भेजे। जवानों को देखकर कमांद में छुपे गैंगस्टरों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस के जवानों ने गैंगस्टरों को वहीं पर धर दबोचा।
हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस के ही जवानों ने बताया कि जब खेतों में सर्च ऑपरेशन चल रहा था तो गैंगस्टरों को इसकी भनक लग गई थी। ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि गैंगस्टरों ने सुबह फायरिंग भी की थी। जिले की देहात पुलिस ने गांव में तो सर्च ऑपरेशन चलाया ही है साथ ही गांव से बाहर सड़कों पर भी नाकाबंदी की है। आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही है वहीं, दोपहिया और चौपहिया वाहनों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।








Leave a Reply