Tag: लाखों का सामान जलकर राख

  • पटाखों की चिंगारी के कारण Showroom में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    You are currently viewing पटाखों की चिंगारी के कारण Showroom में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Showroom caught fire due to spark from firecrackers, goods worth lakhs burnt to ashes

    पटाखों की चिंगारी के कारण Showroom में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    जगराओंः महानगर के अंतर्गत आते जगराओं में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक होलसेल में शोरूम में अचानक आग लग गई। जिस कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं लोगों ने घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण दीपावली पर चलाए जा रहे पटाखे बताए जा रहे हैं जिसकी चिंगारी के कारण शोरूम में आग लग गई।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जगराओं के अंतर्गत आते गुरुद्वारा श्री गुरुराम दास के पास पड़ते होलसेल कॉस्मेटिक के शोरुम में बीती रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी की कुछ ही पलों में शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं शोरूम के मालिकों को मामले की सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी तंग गलियां के कारण दुकान तक नही पहुंच पाई। जिसके चलते गाड़ी को श्री गुरुद्वारा आत्मा सिंह के पास ही खड़ी करके वहां से करीब 700-800 मीटर पानी की पाईप डालनी पड़ी। काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

  • ऊन के भरे हुए गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां

    You are currently viewing ऊन के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां

    Fierce fire in wool warehouse, goods worth lakhs burnt to ashes, 5 vehicles of fire department reached the spot

    ऊन के भरे हुए गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां

     

    लुधियानाः महानगर में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां टिब्बा रोड़ स्थित माया नगर इलाके में ऊन की वेस्ट के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग किस वजह से लगी अभी तक ये पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण है कि उसने पड़ोस का घर भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने से गोदाम में पड़ा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। इलाके के लोगों ने जैसे ही देखा कि गोदाम से बाहर आग की लपटें आ रही हैं तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लग गई है। गोदाम के अंदर मालिक की 2 गाडिय़ा भी खड़ी थी। जोकि आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयंकर लगी है कि कई किलोमीटर तक दूर से ही आग का धूंआ शहर में नजर आ रहा है।

    घटना स्थल पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई है। आग की लपटे धीरे-2 साथ वाली इमारतों को भी चपेट में ले रही है। ऊन की वेस्ट का गोदाम होने के कारण आग थम नहीं रही। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।

  • लुधियाना में कपड़ा फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    You are currently viewing लुधियाना में कपड़ा फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Fire broke out after explosion in textile factory in Ludhiana, goods worth lakhs burnt to ashes

    लुधियाना में कपड़ा फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

     

    लुधियानाः महानगर में रविवार देर रात एक कपड़ा फैक्टरी में अचानक धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें फैक्टरी के अंदर पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का पता जैसे ही फैक्ट्री मालिकों को चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

    जानकारी के अनुसार थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत इलाके में स्थित दो मंजिला फैक्ट्री में आग लगने के बाद फायर कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और फैक्ट्री में दाखिल हुए। घटना का पता चलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिस फैक्ट्री में आग लगी थी उसका नाम मार्क एक्सपोर्ट बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी बढ़ गई थी कि बाकी साथ लगती इमारतों को भी खतरा बन गया था। वहीं फैक्ट्री में लगे शीशे धमके होने से चकनाचूर हो गए।

    बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसमें करीब 500 फैक्ट्री वर्कर काम करते है। रविवार होने के कारण आज फैक्ट्री में छुट्‌टी थी जिस कारण बचाव हो गया। फिर भी करीब 5 से 7 वर्कर जो फैक्ट्री में मौजूद थे उन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग लगने के कारण अभी तक सामने नहीं आए लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्कट लग रहा है। बताया जा रहा है। ग्राऊंड फ्लौर से आग शुरू हुई थी, जोकि दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। अंदर पड़ा कपड़ा और अन्य सामान जल कर राख हो गया।

  • स्पेयर पार्ट की दुकान को लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां जुटी आग बुझाने में, लाखों का सामान जलकर राख

    You are currently viewing लुधियाना में स्पेयर पार्ट की दुकान को लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां जुटी आग बुझाने में, लाखों का सामान जलकर राख

    A massive fire broke out in the spare parts shop in Ludhiana, 9 vehicles of the fire brigade engaged in extinguishing the fire, goods worth lakhs were burnt to ashes

    लुधियाना में स्पेयर पार्ट की दुकान को लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां जुटी आग बुझाने में, लाखों का सामान जलकर राख

     

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते सुभानी रोड पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक स्पेयर पार्ट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची करीब 9 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं इस आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया जिसमें लाखों रुपए का नुकान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

    घटना की जानकारी देते दुकान के मालिक ने बताया कि उनकी बॉम्बे स्पेयर पार्ट नाम से सुभानी रोड पर दुकान है। उन्हें सुबह करीब 7.15 बजे सूचना मिली थी कि दुकान से धुआं निकल रहा है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दुकान में इंजन ऑयल आदि भी पड़ा था, जिस कारण आग ज्यादा भड़क गई। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है, जिसमें उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए करीब 8 से 9 गाड़ियों का इस्तेमाल किया।

    मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 3 की एसएचओ जसबीर कौर ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं थी। हालात अभी सामान्य हैं। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा। दुकान का सामान राख हो चुका है। फायर अधिकारी मनिंदर सिंह ने कहा कि आग ने बिल्डिंग को चपेट में ले लिया फायर कर्मचारियों को अलग-अलग टीमों में विभाजित करके अलग-अलग बिल्डिंगों पर तैनात किया और आग बुझाई।

  • बड़ी दुर्घटना: करतारपुर में शार्ट-सर्किट से जिम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    You are currently viewing करतारपुर में शार्ट-सर्किट से जिम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Fire in gym due to short-circuit in Kartarpur, goods worth lakhs burnt to ashes

    बड़ी दुर्घटना: करतारपुर में शार्ट-सर्किट से जिम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

     

    करतारपुरः जिला जालंधर के अंतर्गत आते करतारपूर में स्थित एक जिम में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।

    जानकारी अनुसार करतारपुर में गोशाला रोड पर स्थित करव जिम में शुक्रवार तड़के चार बजे बिजली के शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। इससे जिम में रखा 80 फीसद तक सामान जलकर राख हो गया। जिम के मालिक जस्सी चाहल ने बताया कि वीरवार रात 10 बजे के करीब जिम बंद करके घर चले गए थे। वीरवार सुबह लगभग चार बजे के करीब मोहल्ले के लोगों ने उनको घटना की जानकारी दी। इसके बाद फायर बिग्रेड विभाग को सूचित किया गया।

    फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और जिम का शटर खोलकर देखा तो कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। उनके आफिस में पांच एसी, चार एलसीडी, फ्रिज और लाखों रुपये की कसरत करने वाली विदेशी मशीनें आग लगने से पिघल गई, जिनकी कीमत 40 लाख रुपये के करीब है।