Tag: बेखौफ लुटेरों का आतंक

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

    Terror of fearless robbers, elderly couple targeted, 1 dead, 1 injured

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

    जालंधरः महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात मकसूदां से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाते हुए उनसे पर्स छीनने की कोशिश की। इस छीनाझपटी में उक्त दम्पत्ति जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी अपनी पत्नी के साथ करतारपुर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से माथा टेककर वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान जब वह लिद्दड़ा गांव के पास पहुंचे तो रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात लुटेरों ने ने उनका पर्स छीनने की कोशिश की इस छीनाझपटी के दौरान रिटायर्ड बैंक कर्मी और उसकी जमीन पर गिर गए जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए दंपति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन यहां रिटायर्ड बैंक कर्मी के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण आज सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक सेठी निवासी फ्रैंड्स कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पातल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े कारोबारी के घर पर बोला धावा, लाखों रूपए के गहने लूट हुए फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े कारोबारी के घर पर बोला धावा, लाखों रूपए के गहने लूट हुए फरार

    Terror of fearless robbers, raided businessman’s house in broad daylight, looted jewelery worth lakhs of rupees and absconded

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े कारोबारी के घर पर बोला धावा, लाखों रूपए के गहने लूट हुए फरार

    जालंधर : महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आती राजा गार्डन कॉलोनी से सामने आया है यहां लुटेरों ने बीते दिन एक कारोबारी के घर पर धावा बोलते हुए वहां से लाखों रूपए की नकदी और सोने के गहने लूट मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिन दिहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए स्पोर्ट्स कारोबारी जगदीश कोहली के बेटे पुण्यातम कोहली ने बताया कि बीते दिन दोपहर वह अपने पिता के साथ शोरूम में था, वहीं उनकी पत्नी अपनी माता का पता लेने अस्पताल गई थी जबकि बेटी ट्यूशन चली गई। रात को जब वह घर लौटे तो देखा कि कमरे का सामान उथल-पुथल था जब उन्होंने अलमारियां चैक की तो उसमें रखे सोने के गहने जिसकी कीमत लाखों रूपए थी गायब थे।

    पुण्यातम कोहली ने बताया कि जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखा कि दोपहर बाद करीब 4 बजे के आसपास दो चोर आते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने आसपास के लोग इक्ट्ठा किए तो घर की बैक साइड पर जाकर पता लगा कि चोर खाली प्लाट से घर में घुसे थे। पुण्यातम कोहली ने बताया कि बीते एक माह में राजा गार्डन में यह चौथी चोरी की वारदात है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सात की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लुटेरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, पत्रकार पर तेजधार हथियारों से हमला कर नगदी और मोबाइल छीन फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, पत्रकार पर तेजधार हथियारों से हमला कर नगदी और मोबाइल छीन फरार

    Terror of fearless robbers, attacked journalist with sharp weapons and snatched cash and mobile

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, पत्रकार पर तेजधार हथियारों से हमला कर नगदी और मोबाइल छीन फरार

     

    •  कपूरथलाः शहर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजान देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देर शाम कपूरथला से सामने आया है यहां अज्ञात लुटेरों ने वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियेशन के महासचिव को निशाना बनाते हुए उससे 35 हज़ार रुपए की नकदी तथा मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गए। इतना ही नहीं अज्ञात लुटेरों ने पत्रकार पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी छापामारी में तलाश शुरू कर दी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    इस संबंधी जानकारी देते घायल पत्रकार ने बताया कि वह रविवार देर शाम अर्बन एस्टेट क्षेत्र में अपने बेटे के साथ गाड़ी चला रहे थे। तभी वरना कार में आए कुछ अज्ञात लुटेरों ने उनको दातर दिखाकर गाड़ी छीनने की कोशिश की। लेकिन जब वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने पत्रकार पर दातर से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और उसका मोबाइल और 35 हज़ार की नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। और लुटेरों की कार के नंबर और लूटे गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

    Terror of fearless robbers, robbers targeted two brothers returning home from wedding ceremony, incident captured in CCTV

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

     

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला 100 फीट रोड से सामने आया है यहां देर रात पांच हथियारबंद लुटेरों ने 2 व्यक्तियों को लूट का शिकार बनाया। लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि बीती रात 11 बजे एक शादी सामारोह से बाइक पर वापस घर लौट रहे दो भाइयों को मोटरसाइकिल सवार 5 नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें घेर लिया लुटेरों ने पहले उनके मोटरसाइकिल को घेरा और फिर लूट को अंजाम दिया। लुटेरों ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फिर चाबी निकाल ली। मोटरसाइकिल के रुकते ही लुटेरों ने उन पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने सबसे पहले दोनों के मोबाइल अपने पास रखवा लिए। और खुद दोनों की जेबों की तलाशी लेकर 3-4 हजार रूपए का कैश साथ ले गए।