Terror of fearless robbers, attacked journalist with sharp weapons and snatched cash and mobile
बेखौफ लुटेरों का आतंक, पत्रकार पर तेजधार हथियारों से हमला कर नगदी और मोबाइल छीन फरार
इस संबंधी जानकारी देते घायल पत्रकार ने बताया कि वह रविवार देर शाम अर्बन एस्टेट क्षेत्र में अपने बेटे के साथ गाड़ी चला रहे थे। तभी वरना कार में आए कुछ अज्ञात लुटेरों ने उनको दातर दिखाकर गाड़ी छीनने की कोशिश की। लेकिन जब वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने पत्रकार पर दातर से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और उसका मोबाइल और 35 हज़ार की नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। और लुटेरों की कार के नंबर और लूटे गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








Leave a Reply