Tag: एक गंभीर घायल

  • जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing जालंधर के इस स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Students fought outside this school in Jalandhar, one was seriously injured, the incident was caught on CCTV camera

    जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते अर्जुन नगर स्थित एक निजी स्कूल के 10वीं और 11वीं के छात्रों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि इसी बीच 11वीं कक्षा के छात्रों ने 10वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र की पहचान शिवपाल के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते घायल छात्र शिवपाल के दोस्त रजत ने बताया कि वे दोनों 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। छुट्टी के बाद जब वे घर जाने लगे तो 11वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी मोटरसाइकिल से शिवपाल की एक्टिवा में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और 11वीं के छात्रों ने तेजधार हथियार से शिवपाल पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। रजत ने बताया कि घायल हालत में शिवपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है, और उसके सिर पर 3 से 4 टाकें लगे हैं। वहीं यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि चार युवकों द्वारा एक युवक को घेरकर उस पर तेजधार हथियार सहित ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिये, जिससे उक्त छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रामामंडी इंस्पैक्टर राजेश अरोड़ा अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घायल युवक की हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल

    You are currently viewing मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल

    Gangsters of Jaggu Bhagwanpuria gang fired in Mohali, one seriously injured

    मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल

    मोहाली : जिले के अंतर्गत आते गांव घड़ुआं में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने एक युवक को घर के बाहर बुलाकर उस पर गोलियों की बरसात कर दी। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपियों का मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला जिले के जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 गैंगस्टरों द्वारा किया गया है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह धनोआ निवासी गांव घडुआं के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह न बताया कि गत देर रात्रि 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर मनप्रीत के घर के बाहर आए और उसे आवाज लगाने लगे। इसी दौरान जब मनप्रीत बाहर के आया तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर अंधाधुंध 7 गोलिया चला दीं। गनीमत रही कि इस दौरान वह बच गया और गोलियां उसके दरवाजे पर जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने हमलावरों का एक मोटरसाइिकल व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित मनप्रीत ने बताया कि उसका भाई अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया के एंटी ग्रुप के सम्पर्क में है। इसी के चलते उस पर फायरिंग की गई है।

    वहीं इस फायरिंग को लेकर हमलावरों का कबूलनामा भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर ‘छोटा होशियारपुरिया’ के नाम एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें लिखा गया कि, ”घडुआं में गोलियां हमने चलाई हैं, इसका मुख्य कारण सनी धनोआ है, जोकि अमेरिका में एंटी पार्टी के साथ मिला हुआ है… इसके बारे मनप्रीत को सब पता था, जिसने अपने भाई को नहीं रोका.. इसलिए हमने ये फायरिंग की है।

  • माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    You are currently viewing माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    This school located in Model House became a battlefield of students, one seriously injured in the bloody clash

     जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते माडल हाऊस स्थित एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों में मंगलवार दोपहर को उस वक्त खूनी जंग हो गई, जब एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र स्कूल से लौट रहा था तो पीछे से आए उसी स्कूल के 12वीं के 10-15 छात्रों द्वारा मामूली बहसबाजी के बाद उस 11वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घायल छात्र की पहचान रोबिन शर्मा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल रोबिन ने बताया कि वह सेंट सोल्जर स्कूल के 11वीं छात्र है स्कूल के 12वीं के छात्र के साथ मिलकर 10-15 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक बेकरी मालिक का नाम भी लिया जिसकी बेकरी में से हथियार निकाल पर उस पर जानलेवा हमला किया और उसकी एक्टिवा भी बुरी तरह से तोड़ दी। पीडित ने बताया कि जैसे ही वह स्कूल ने निकला। इस दौरान छात्र बाइक पर उसके पीछे आ गए। इस दौरान उसकी कक्षा के छात्र भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उक्त छात्रों ने जानबूझकर उसके साथ झगड़ा किया।

    वहीं इस मामले पर प्रिंसीपल अनुराधा का कहना है कि बच्चों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त छात्रों ने बेकरी से खंडा सहित अन्य हथियार निकाले और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अरमान अस्पाल रैफर कर दिया है।