Punjab : सुखबीर बादल ने सीएम माननीय को भेजा कानूनी नोटिस

You are currently viewing Punjab : सुखबीर बादल ने सीएम माननीय को भेजा कानूनी नोटिस

Punjab : सुखबीर बादल ने सीएम माननीय को भेजा कानूनी नोटिस

  • सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा है. सुखबीर ने 5 दिन के अंदर माफी मांगने को कहा है.उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री ने बालासर फार्म हाउस और ट्रांसपोर्ट को लेकर गलत बयानबाजी की है, अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो हम मानहानि का केस करेंगे.सुखबीर बादल द्वारा अपने वकील और पार्टी कानूनी विंग के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह कलेर के माध्यम से भेजे गए नोट्स में मुख्यमंत्री से पांच दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा गया है।

अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जायेगा. सुखबीर का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में खुली बहस के दौरान बादल परिवार पर हरियाणा के बालासर फार्म को पानी देने के लिए एसवाईएल नहर खोदने का आरोप लगाया था.सुखबीर बादल ने कहा है कि ये आरोप सरासर झूठ हैं. सुखबीर ने मुख्यमंत्री पर नोटों के जरिए निम्न स्तर की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *