
Punjab : सुखबीर बादल ने सीएम माननीय को भेजा कानूनी नोटिस
अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जायेगा. सुखबीर का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में खुली बहस के दौरान बादल परिवार पर हरियाणा के बालासर फार्म को पानी देने के लिए एसवाईएल नहर खोदने का आरोप लगाया था.सुखबीर बादल ने कहा है कि ये आरोप सरासर झूठ हैं. सुखबीर ने मुख्यमंत्री पर नोटों के जरिए निम्न स्तर की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है.







