Pathankot के एक गांव में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

मिली जानकारीके अनुसार जम्मू कश्मीर बॉर्डर के साथ लगते अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास पठानकोट के गांव कोट भट्टियां में अमित कुमार के फार्म हाउस में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे काले कपड़े पहने दो संदिग्ध व्यक्तियों ने लेबर से मांगा खाना और कहा खाना बन गया है हम खाना यहीं खाएंगे। फार्म हाउस पर रहने वाले बिहार निवासी महंस ने आर्मी को बताय कि, संदिग्धों ने उसे धमकी दी कि, किसी को कुछ बताया तो इसका अंजाम तुमको भुगतना पड़ेगा, हम अभी दरिया के किनारे से आ रहे है। दोनों के पास पिठू बैग और हथियार भी थे।
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है, वहीं पठानकोट पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी फोर्स लेकर संदिग्धों की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल दोनों संदिग्ध या उनके बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस व बीएसएफ की ओर से संयुक्त रुप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली के खाली नजर आ रहे हैं। उन्हें कोई भी सुराग नहीं मिला।








Leave a Reply