Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान हरबंस सिंह (45) निवासी गांव रामपुर बाण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हरबंस सिंह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हरबंस सिंह आज सुबह बाइक पर अपनी महिला रिश्तेदार के साथ जा रहा था तो इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया जिससे हरबंस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर हमलावरों ने हरबंस सिंह की हत्या क्यों की। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।








Leave a Reply