Tag: Mohali में बड़ी वारदात

  • Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी

    You are currently viewing Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी

    Major incident in Mohali, a person was brutally murdered by stabbing him with knives in broad daylight, the deceased used to work as a security guard

    Mohali में बड़ी वारदात, दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मृतक Security Guard की करता था नौकरी

    • मोहालीः पंजाब में बेखौफ अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन अपराधी तेजधार हथियारों से हत्या और गोलाबारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार सुबह मोहाली  के अधीन आते डेराबस्सी से सामने आया है यहां हमलावरों ने दिन-दिहाड़े बाइक सवार व्यक्ति की सरे बाजार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

    वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान हरबंस सिंह (45) निवासी गांव रामपुर बाण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हरबंस सिंह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हरबंस सिंह आज सुबह बाइक पर अपनी महिला रिश्तेदार के साथ जा रहा था तो इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया जिससे हरबंस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर हमलावरों ने हरबंस सिंह की हत्या क्यों की। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।